गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 15,762 व्यूज

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 01:36 PM IST
'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

पूर्व CPIM विधायक टी. आई. मधुसूदनन ने कन्नूर में 2016 के धनराज हत्याकांड के फैसले पर विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि न्यायिक सजा से बचे लोग अब जीवित नहीं हैं, जिससे केरल की राजनीति में उबाल आ गया है और विपक्षी दलों ने कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए CPM नेता टी. आई.

मधुसूदनन। पूर्व विधायक मधुसूदनन ने धनराज हत्याकांड पर दिया विवादित बयान। कहा, न्यायिक सजा से बचे लोग अब जीवित नहीं हैं।

विपक्षी दलों ने बयान को अदालत की अवमानना बताया। डिजिटल डेस्क, कन्नूर। केरलम के कन्नूर में पूर्व CPM विधायक टी.

आई. मधुसूदनन के एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने 2016 के सी.

वी. धनराज हत्याकांड में तीन RSS-BJP कार्यकर्ताओं को उम्रकैद और अन्य आरोपियों के बरी होने के फैसले की पृष्ठभूमि में बोलते हुए कहा कि जो लोग अदालत की सजा से बच गए थे, उनमें से आज एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं है। टी.

आई. मधुसूदनन के इस बयान को CPM कार्यकर्ता सी. वी.

धनराज की हत्या के मामले में बरी किए गए लोगों के खिलाफ 'न्याय प्रणाली से बाहर' जाकर बदला लेने की धमकी के रूप में देखा जा रहा है। CPI(M) नेता के इस बयान से केरलम की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और BJP ने इसे अदालत की अवमानना और हिंसा भड़काने वाला बयान बताते हुए आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, 1987 के चीमेनी नरसंहार में CPM के पांच कार्यकर्ताओं को जिंदा जला दिया गया था। इस घटना का जिक्र करते हुए मधुसूदनन ने कहा, 'चीमेनी की घटना में पांच लोगों को जिंदा जला दिया गया था, लेकिन किसी भी अदालत ने इसके लिए किसी को सजा नहीं दी। हालांकि, सत्ता-व्यवस्था को यह समझ लेना चाहिए कि उनमें से कोई भी आज इस धरती पर मौजूद नहीं है।

एक भी नहीं। इसलिए कहा कि न्यायपालिका, सत्ता प्रतिष्ठान और पार्टी का मजाक उड़ाने वालों को याद रखना चाहिए कि न्यायिक सजा से बचने वालों के साथ क्या हुआ था। टी.

आई. मधुसूदनन का यह बयान 2016 के धनराज हत्याकांड मामले में आए फैसले के बाद आया है, जिसमें केरलम के राजनीतिक रूप से हिंसक जिले कन्नूर में हुए इस मामले में, तीन RSS-BJP कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, जबकि कई अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। न्यायपालिका पर सीधा हमला बोलते हुए मधुसूदनन ने आरोप लगाया कि अदालतें सत्ता-व्यवस्था के हितों के लिए काम कर रही हैं और जेल व सजा के जरिए प्रगतिशील तथा वामपंथी राजनीति को दबाने की कोशिश हो रही है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

राजनीति • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

राजनीति • अखिल भारतीय

विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में दस्तावेज संग्रह के लिए पुलिस के घर-घर जाने पर सियासी संग्राम, वाममोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा विरोध पत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

UP वोटर लिस्ट में नाम खोजना होगा आसान, 18 साल के सार्थक सिद्धांत ने 6.8 लाख PDF फाइलों को किया डिजिटाइज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल