गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,497 व्यूज

'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:00 AM IST
'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

अराभावी से विधायक जारकिहोली ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री उमेश कट्टी के अलग राज्य बनाने के विचार का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कट्टी का मानना था कि उत्तर कर्नाटक अलग राज्य बनता है तो बेलगावी उसकी राजधानी होगी और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक- भाजपा विधायक (फोटो- ) बेलगावी को राजधानी बनाने की उठी मांग, विधानसभा के शीतकालीन सत्र में क्षेत्रीय विकास के मुद्दे उठाने की तैयारी अराभावी से विधायक जारकिहोली ने शीतकालीन सत्र में उत्तर कर्नाटक के मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए ।

कर्नाटक में अलग उत्तर कर्नाटक राज्य बनाने की मांग अगले पांच से दस वर्षों में हकीकत बन सकती है। यह दावा भाजपा विधायक बालकृष्ण जारकिहोली ने किया है। उनके इस बयान से राज्य में अलग उत्तर कर्नाटक की मांग को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

अराभावी से विधायक जारकिहोली ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री उमेश कट्टी के अलग राज्य बनाने के विचार का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कट्टी का मानना था कि उत्तर कर्नाटक अलग राज्य बनता है तो बेलगावी उसकी राजधानी होगी और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।

उन्होंने कहा कि बेलगावी में सुवर्ण विधान सौधा का निर्माण क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। व्यापक विकास के लिए अलग राज्य की मांग पर विचार करना जरूरी है। जारकिहोली ने कहा कि आगामी दो दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उत्तर कर्नाटक के मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि नौ दिवसीय सत्र में कम से कम पांच दिन इस क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के लिए निर्धारित किए जाएं। उन्होंने सिंचाई, किसानों की समस्याओं, सूखे और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रमुख मुद्दे बताया। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से क्षेत्र के हित में एकजुट होने की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

राजनीति • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

राजनीति • अखिल भारतीय

विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में दस्तावेज संग्रह के लिए पुलिस के घर-घर जाने पर सियासी संग्राम, वाममोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा विरोध पत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

UP वोटर लिस्ट में नाम खोजना होगा आसान, 18 साल के सार्थक सिद्धांत ने 6.8 लाख PDF फाइलों को किया डिजिटाइज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल