गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 2,653 व्यूज

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:00 AM IST
महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने राजनीतिक दबाव की आशंकाओं को खारिज करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने 23 नवंबर को पुलिस अधीक्षक के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। महिला जिलाधिकारी को अश्लील संदेश भेजने वाले विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी महिला जिलाधिकारी को अश्लील संदेश भेजने वाले विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच: डीजीपी मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश पर आईजी की निगरानी में की जा रही जांच ।

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) महेश कुमार अग्रवाल ने बुधवार को भरोसा दिलाया कि महिला जिलाधिकारी को कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोपित सत्तारूढ़ टीवीके के विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच होगी और कानून कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने राजनीतिक दबाव की आशंकाओं को खारिज करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने 23 नवंबर को पुलिस अधीक्षक के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और आइजी की निगरानी में जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने 24 नवंबर को मामले में किसी को संरक्षण नहीं देने की चेतावनी देते हुए तिरुप्पुर की पुलिस अधीक्षक सृष्टि सिंह को जांच अधिकारी और आइजी (प्रशासन) एन. कामिनी को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस बीच, विधायक की संभावित गिरफ्तारी की अटकलों के बीच उनके कार्यालय के बाहर 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

महिला पुलिस थाने की निरीक्षक भुवनेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने विधायक के आवास पर पहुंचकर उन्हें पूछताछ के लिए समन सौंपा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। वहीं, द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्य सरकार पर मामले को दबाने और आरोपी को बचाने का आरोप लगाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

राजनीति • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

राजनीति • अखिल भारतीय

विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में दस्तावेज संग्रह के लिए पुलिस के घर-घर जाने पर सियासी संग्राम, वाममोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा विरोध पत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

UP वोटर लिस्ट में नाम खोजना होगा आसान, 18 साल के सार्थक सिद्धांत ने 6.8 लाख PDF फाइलों को किया डिजिटाइज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल