गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 1,875 व्यूज

विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:00 AM IST
विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसा होने पर दोषी ठहराया गया हर विधायक दोषसिद्धि पर रोक लगाने के आदेश का स्वत: हकदार हो जाएगा। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने यह टिप्पणी कर्नाटक हाई कोर्ट के 31 जुलाई के आदेश को रद करते हुए की। दोषसिद्धि पर सिर्फ इसलिए रोक नहीं लगनी चाहिए कि विधायक अयोग्य हो जाएगा : सुप्रीम कोर्ट कहा, अगर ऐसा हुआ तो हर विधायक स्वत: इसका हकदार हो जाएगा कर्नाटक के पूर्व मंत्री की जमानत रद कर समर्पण करने का दिया आदेश ।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार इस धारणा को गलत बताया कि दोषसिद्धि के फैसले पर सिर्फ इसलिए रोक लगा देनी चाहिए क्योंकि कोई विधायक विधानसभा का सदस्य होने के अयोग्य हो जाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसा होने पर दोषी ठहराया गया हर विधायक दोषसिद्धि पर रोक लगाने के आदेश का स्वत: हकदार हो जाएगा।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने यह टिप्पणी कर्नाटक हाई कोर्ट के 31 जुलाई के आदेश को रद करते हुए की। हाई कोर्ट ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य योगेश गौदर की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आठ लोगों की सजा निलंबित कर जमानत दी थी। इनमें कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी भी शामिल थे।

शीर्ष अदालत ने कुलकर्णी की जमानत रद करते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा काटने के लिए दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि फैसले में कोई बाध्यकारी कारण स्पष्ट किए बिना जघन्य अपराधों में दोषी ठहराए गए लोगों को सजा निलंबित करने का लाभ नहीं दिया जा सकता।

पीठ ने कहा, यह गलत धारणा है कि दोषसिद्धि के फैसले पर इसलिए रोक लगा दी जानी चाहिए, क्योंकि दोषी विधानसभा का सदस्य बने रहने के लिए अयोग्य हो जाएगा। यदि दोषसिद्धि के फैसले पर रोक लगाने की अदालत की शक्ति की ऐसी व्याख्या की जाएगी, तो दोषी ठहराया गया हर विधायक अपने आप दोषसिद्धि पर रोक के आदेश का हकदार हो जाएगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

राजनीति • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में दस्तावेज संग्रह के लिए पुलिस के घर-घर जाने पर सियासी संग्राम, वाममोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा विरोध पत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

UP वोटर लिस्ट में नाम खोजना होगा आसान, 18 साल के सार्थक सिद्धांत ने 6.8 लाख PDF फाइलों को किया डिजिटाइज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल