गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 3,820 व्यूज

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:00 AM IST
सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

गुजरात हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर स्थानीय प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को 16 दिसंबर तक बढ़ा दिया। सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध 16 दिसंबर तक बढ़ा 30 अक्टूबर को जारी अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा गुजरात सरकार ने हाई कोर्ट की एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती दी है ।

गुजरात हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर स्थानीय प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को 16 दिसंबर तक बढ़ा दिया। मुख्य न्यायाधीश मनश रंजन पाठक और जस्टिस निर्झर देसाई की खंडपीठ ने कहा कि 30 अक्टूबर को जारी अंतरिम आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।

दरअसल, गुजरात सरकार ने हाई कोर्ट की एकल पीठ के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें गिर सोमनाथ के जिला कलेक्टर की ओर से मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने वाली अधिसूचना को रद कर दिया गया था। खंडपीठ ने 30 अक्टूबर को सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी और कलेक्टर की 10 अगस्त की अधिसूचना को प्रभावी रहने दिया था।

इस अधिसूचना के तहत सोमनाथ मंदिर के 500 मीटर के दायरे में मांस, मटन, मछली और अन्य मांसाहारी व्यंजनों की तैयारी, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर के आसपास कारोबार करने वाले रेस्तरां संचालकों ने इस प्रतिबंध को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। बाद में उन्होंने खंडपीठ के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

सुप्रीम कोर्ट ने छह नवंबर को याचिका का निपटारा करते हुए हाई कोर्ट को दो महीने के भीतर राज्य सरकार की अपील पर फैसला करने का निर्देश दिया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

राजनीति • अखिल भारतीय

विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में दस्तावेज संग्रह के लिए पुलिस के घर-घर जाने पर सियासी संग्राम, वाममोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा विरोध पत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

UP वोटर लिस्ट में नाम खोजना होगा आसान, 18 साल के सार्थक सिद्धांत ने 6.8 लाख PDF फाइलों को किया डिजिटाइज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल