गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,209 व्यूज

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 02:00 AM IST
सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्या बागची व जस्टिस वी. मोहना की पीठ तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से जुड़े नौकरी के बदले नकदी मामले से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

इसी दौरान पीठ ने यह टिप्पणी की। सेंथिल बालाजी के मामले में राजनीतिक दखल पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई एक सरकार मामला आगे बढ़ाने में करती है टालमटोल, तो दूसरी जल्दबाजी नौकरी के बदली नकदी मामले में 2021 व 2022 में दर्ज किए गए थे मामले । सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आपराधिक अभियोजन में राजनीतिक कार्यपालिका के कथित दखल पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार बदलने के साथ अक्सर अभियोजन का रुख भी बदल जाता है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्या बागची व जस्टिस वी. मोहना की पीठ तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी से जुड़े नौकरी के बदले नकदी मामले से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

इसी दौरान पीठ ने यह टिप्पणी की। संक्षिप्त में चीफ जस्टिस ने कहा कि आपराधिक न्याय प्रशासन का सबसे खराब पहलू यह है कि अभियोजन का स्वरूप राजनीतिक कार्यपालिका के स्वरूप के साथ बदल जाता है। जस्टिस बागची ने चीफ जस्टिस की बात से सहमति जताते हुए कहा कि एक सरकार मामले को आगे बढ़ाने में टालमटोल करती है, तो दूसरी सरकार बहुत जल्दबाजी करती है।

अभियोजन में कुछ तो विवेक और संतुलन रहना चाहिए। ये टिप्पणियां तब आईं जब टीवीके सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शखधर ने कहा कि मामले में कुछ जल्दी की जरूरत है। बालाजी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ से आग्रह किया कि शीर्ष अदालत में सुनवाई होने तक निचली अदालत आरोप तय करने की दिशा में कोई कदम न उठाए।

पीठ ने लंबित आवेदनों के दायरे पर विचार किया और कहा कि विविध आवेदनों में सांसदों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली सत्र अदालत में लंबित चार मामलों की सुनवाई पूरी करने के निर्देश देने की मांग की गई है। शखधर ने स्पष्ट किया कि इनमें से तीन मामलों के आवेदन आरोपमुक्ति और आरोप तय करने से संबंधित हैं।

इस पर पीठ ने आगाह किया कि शीर्ष अदालत के मामले पर विचार करने से पहले ऐसा कोई कदम न उठाया जाए, जिससे आरोपी के हितों पर प्रतिकूल असर पड़े। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

राजनीति • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

राजनीति • अखिल भारतीय

विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में दस्तावेज संग्रह के लिए पुलिस के घर-घर जाने पर सियासी संग्राम, वाममोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा विरोध पत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

UP वोटर लिस्ट में नाम खोजना होगा आसान, 18 साल के सार्थक सिद्धांत ने 6.8 लाख PDF फाइलों को किया डिजिटाइज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल