गुरुवार, 26 नवंबर 2026 07:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 17,979 व्यूज

CEC के खिलाफ फिर रैली की तैयारी, दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल में प्रोटेस्ट करेगा INDI गठबंधन

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 06:08 PM IST
CEC के खिलाफ फिर रैली की तैयारी, दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल में प्रोटेस्ट करेगा INDI गठबंधन

INDI गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना अभियान मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल तक फैलाने की तैयारी की है। INDI गठबंधन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान बढ़ाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात, बंगाल में विरोध रैलियां आयोजित होंगी।

मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर गठबंधन का विरोध। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। INDI गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना अभियान बीजेपी शासित राज्यों, मध्य प्रदेश, गुजरात और बंगाल तक ले जाने का फैसला किया है।

यह अभियान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कथित अनियमितताओं को लेकर है। विपक्षी गठबंधन 12 दिसंबर को भोपाल, 19 दिसंबर को अहमदाबाद और जनवरी में कोलकाता में रैली करने की योजना बना रहे हैं। HT रिपोर्ट , तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने बताया कि यह एक सोची समझी रणनीति है।

दिल्ली के बाद, हम बीजेपी शासित राज्यों में जा रहे हैं। उत्तर भारत के लिहाज से मध्य प्रदेश में रैली काफी अहम है। ये प्रस्तावित रैलियां दिल्ली में 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित एक सभा के बाद हो रही हैं।

विपक्षी गठबंधन के लिए रैली की जगह के तौर पर भोपाल को चुनना भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। जून 2023 में पटना में जब INDI गठबंधन बना था, तब इसके शुरुआती फैसले में से एक मध्य प्रदेश की राजधानी में रैली का आयोजन करना था। 13 सितंबर 2023 को शरद पवार के घर पर हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की थी यह रैली अक्तूबर के पहले सप्ताह में होगी।

हालांकि यह रैली नहीं हो सकी। हालांकि, तब से मध्य प्रदेश के हालात काफी बदल गए हैं और राज्य में कांग्रेस के कुछ चुनावी सफलता भी मिली है। पार्टी ने नवंबर 2024 में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव जीता, जुलाई 2025 में 9 शहरी निकाय चुनावों में से तीन पर जीत दर्ज की।

अगस्त 2026 में, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम तिवारी ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को भी हराया। गुरुवार को लखनऊ में एक रैली के दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश का करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का ज्ञानेश गंठबंधन लोगों से उनके वोट देने के अधिकार को छीन रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी मामले में राजनीतिक दखलअंदाजी पर उठाए सवाल, जताई चिंता

राजनीति • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर परिसर के करीब मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक जारी, 16 दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

राजनीति • अखिल भारतीय

विधायक की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कहा- केवल सदस्यता बचाने के आधार पर नहीं रुकेगी दोषसिद्धि

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में दस्तावेज संग्रह के लिए पुलिस के घर-घर जाने पर सियासी संग्राम, वाममोर्चा ने जिलाधिकारी को सौंपा विरोध पत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

'अगले पांच से 10 वर्ष में अलग राज्य बन सकता है उत्तर कर्नाटक', भाजपा विधायक के बयान से राजनीतिक चर्चा तेज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल