Bihar Online Betting Racket Busted: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई राज्यों और विदेश तक फैले ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार (18 नवंबर) को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।
इस दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 22 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। पूछताछ के लिए 37 अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी से हासिल रकम को कई बैंक खातों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से इधर-उधर भेजा जाता था।
जांच में 44 ऐसे बैंक खातों का पता चला है, जिनमें 88. 52 करोड़ रुपये जमा हुए और 87. 62 करोड़ रुपये निकाले गए।
अधिकारियों को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल पैसों के वास्तविक स्रोत और लेन-देन की जानकारी छिपाने के लिए किया जा रहा था। कहां-कहां हुई छापेमारी, कौन गिरफ्तार हुआ? STF ने स्थानीय पुलिस और बैंकों के सहयोग से पटना, कोलकाता, रांची, दिल्ली, गाजियाबाद और प्रयागराज में कार्रवाई की।
अधिकारियों के मुताबिक, पटना में 7, कोलकाता में 2, दिल्ली में 3, गाजियाबाद में 1, प्रयागराज में 2 और रांची में 1 स्थान पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में कथित सरगना संदीप कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी लवली प्रिया शामिल हैं। दोनों को रांची से पकड़ा गया।
इसके अलावा पटना से मनदीप सिंह, कौशल कुमार, चांगू और मोनू कुमार उर्फ मांगू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी है। बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ अन्य इलाकों में छापेमारी जारी होने की जानकारी दी गई है।
इस मामले में सबसे अहम खुलासा बैंक खातों के जरिए हुए बड़े वित्तीय लेन-देन का है। STF ने 44 कथित म्यूल अकाउंट की पहचान की है। म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल अवैध या संदिग्ध धन को प्राप्त करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा सकता है।
कई मामलों में खाताधारकों को इसकी पूरी जानकारी नहीं होती, जबकि कुछ मामलों में खाते जानबूझकर उपलब्ध कराए जाते हैं। जांच के मुताबिक, इन 44 खातों में कुल 88. 52 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि 87.
62 करोड़ रुपये निकाले गए। इसका मतलब है कि जमा हुई रकम का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा खातों से बाहर जा चुका था। अधिकारियों , यह पैटर्न पैसों को कई स्तरों पर ट्रांसफर करके उनके स्रोत को छिपाने यानी लेयरिंग की आशंका पैदा करता है।
STF की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंकिंग से जुड़े सामान और अन्य वस्तुएं जब्त की गईं। जब्त सामान में शामिल हैं। जांच एजेंसियां इन उपकरणों और दस्तावेजों की मदद से कथित नेटवर्क के संचालन, वित्तीय लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं