रविवार, 15 नवंबर 2026 11:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 15,385 व्यूज

'अर्णब' और 'मुरासु' के बाद एक और चक्रवात का खतरा, अलर्ट पर आंध्र प्रदेश; एक सप्ताह में 15 की मौत

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 10:00 PM IST
'अर्णब' और 'मुरासु' के बाद एक और चक्रवात का खतरा, अलर्ट पर आंध्र प्रदेश; एक सप्ताह में 15 की मौत

आंध्र प्रदेश के तट पर 17 नवंबर को एक और गंभीर चक्रवाती तूफान आने की आशंका है, जो बंगाल की खाड़ी में बने गहरे डिप्रेशन से विकसित हो रहा है। 17 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट पर गंभीर चक्रवात की आशंका जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, विशाखापत्तनम।

आंध्र प्रदेश के तट पर 17 नवंबर को एक और गंभीर चक्रवाती तूफान दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरे डिप्रेशन में बदल गया। मौसम विभाग (आइएमडी) , रविवार सुबह साढ़े पांच बजे यह अंडमान द्वीप के श्री विजय पुरम (पोर्ट ब्लेयर) से करीब 700 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में केंद्रित था।

मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के करीब पहुंचने की आशंका है। इसके प्रभाव से उत्तरी आंध्र में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने तथा जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। मछुआरों को भी समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है। पिछले 20 दिनों में बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट पर आने वाला यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा।

इससे पहले 27 अक्टूबर को अर्नब चक्रवात नरसापुरम के पास तट से टकराया था, जबकि तीन नवंबर को मुरासू चक्रवात ने नेल्लोर और नरसापुर के बीच दस्तक दी थी। एक सप्ताह के भीतर आए इन दो चक्रवातों से 15 लोगों की मौत हुई थी और तटीय जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। बिजली नेटवर्क, सड़कों और फसलों पर इसका असर पड़ा।

शुरुआती आकलन के मुताबिक, मुरासू से करीब 1,919. 59 करोड़ रुपये और अर्नब से 4,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मुरासू के कारण 1,43,122 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी, जिससे 1,86,063 किसानों को नुकसान उठाना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव: 10 साल में तीन गुना बढ़कर 4.14 लाख करोड़ रुपये हुआ सरकारी खर्च, आम जनता की जेब पर घटा बोझ

देश • Mandi

ऑस्ट्रेलिया में हिमाचल के लाल ने रचा इतिहास, मंडी के अभिषेक अवस्थी बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतवंशी मेयर

देश • अखिल भारतीय

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ से हटी CRPF की एंटी-नक्सल बटालियन; 1,000 से ज्यादा जवानों को मणिपुर किया गया तैनात

देश • अखिल भारतीय

'भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए', राजनाथ सिंह ने एनडीटी पर दिया जोर

देश • अखिल भारतीय

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

देश • अखिल भारतीय

'बच्चे चिल्ला रहे थे, हमें बचाओ'; काजीरंगा बस हादसे के चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल