रविवार, 15 नवंबर 2026 09:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 5,660 व्यूज

'भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए', राजनाथ सिंह ने एनडीटी पर दिया जोर

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 07:34 PM IST
'भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए', राजनाथ सिंह ने एनडीटी पर दिया जोर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को उन्नत तकनीकों का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि डेवलपर और वैश्विक लीडर बनना चाहिए। भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए। भारत को उन्नत तकनीकों में वैश्विक लीडर बनना चाहिए।

रक्षा तैयारियों हेतु एनडीटी इकोसिस्टम को मजबूत करें। आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतिक अनिवार्यता है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को देश के रक्षा और तकनीकी क्षेत्र को लेकर कहा कि भारत को केवल उन्नत तकनीकों का उपयोग करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डेवलपर, इनोवेटर और वैश्विक लीडर बनना देश की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के लिए देश के 'नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग' (एनडीटी) इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने हैदराबाद में 'इंडियन सोसाइटी फॉर नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग' द्वारा आयोजित 36वें वार्षिक 'नॉन-डिस्ट्रक्टिव इवैल्यूएशन एंड एनेबलिंग टेक्नोलॉजी' सम्मेलन और 'एयरोस्पेस में एनडीटी' पर 15वें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में दो हजार से अधिक पेशेवर, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने रणनीतिक अनुप्रयोगों में परीक्षण परिणामों की सटीकता और विश्वसनीयता पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें उन्नत निरीक्षण तकनीकों, विशेष सेंसर और मूल्यांकन उपकरणों में अपनी स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करना होगा।

इससे रक्षा आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित होगी और विदेशी तकनीकी निर्भरता कम होगी। इस दिशा में सार्वजनिक उपक्रमों, निजी निर्माताओं, स्टार्टअप्स और एमएसएमई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड शरीर को नुकसान पहुंचाए बिना आंतरिक स्थिति का पता लगाते हैं, उसी प्रकार एनडीटी तकनीकें कलपुर्जों को नुकसान पहुंचाए बिना उनमें छिपे दोषों का पता लगाती हैं।

उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और डिजिटल ट्विन्स जैसी आधुनिक तकनीकों को निरीक्षण प्रक्रिया में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता सिर्फ एक आर्थिक उद्देश्य नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतिक अनिवार्यता है जिससे देश वैश्विक मंच पर रक्षा और तकनीकी नेतृत्व हासिल कर सके।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ से हटी CRPF की एंटी-नक्सल बटालियन; 1,000 से ज्यादा जवानों को मणिपुर किया गया तैनात

देश • अखिल भारतीय

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

देश • अखिल भारतीय

'बच्चे चिल्ला रहे थे, हमें बचाओ'; काजीरंगा बस हादसे के चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

देश • अखिल भारतीय

भारत आ रही अमेरिकी टीम, DGCA की करेगी जांच; क्यों अहम है ये ऑडिट?

देश • अखिल भारतीय

'छठी मैया की जय', संध्या अर्घ्य पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं; नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना की

देश • अखिल भारतीय

FAA 16 नवंबर से करेगा भारत की विमान सुरक्षा का ऑडिट, 'कैटेगरी 1' का दर्जा बचाने की चुनौती

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल