रविवार, 15 नवंबर 2026 09:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 17,836 व्यूज

'छठी मैया की जय', संध्या अर्घ्य पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं; नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना की

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 05:33 PM IST
'छठी मैया की जय', संध्या अर्घ्य पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं; नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना की

पीएम मोदी ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि प्रकृति की उपासना को समर्पित यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और जागरूकता लेकर आए।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, छठ के महान पर्व पर संध्या अर्घ्य के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति की उपासना को समर्पित यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई जागरूकता और ऊर्जा लाए, समाज में सद्भावना और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ करे।

अपने संदेश में पीएम मोदी ने सबके कल्याण की प्रार्थना करते हुए लिखा, भगवान सूर्य की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। छठी मैया की जय। बता दें कि चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना को समर्पित है।

इस कठिन और पवित्र अनुष्ठान के तीसरे दिन श्रद्धालु नदी या तालाब के किनारे एकत्र होकर डूबते हुए सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित करते हैं, जिसके बाद अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला किया जाता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ से हटी CRPF की एंटी-नक्सल बटालियन; 1,000 से ज्यादा जवानों को मणिपुर किया गया तैनात

देश • अखिल भारतीय

'भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए', राजनाथ सिंह ने एनडीटी पर दिया जोर

देश • अखिल भारतीय

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

देश • अखिल भारतीय

'बच्चे चिल्ला रहे थे, हमें बचाओ'; काजीरंगा बस हादसे के चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

देश • अखिल भारतीय

भारत आ रही अमेरिकी टीम, DGCA की करेगी जांच; क्यों अहम है ये ऑडिट?

देश • अखिल भारतीय

FAA 16 नवंबर से करेगा भारत की विमान सुरक्षा का ऑडिट, 'कैटेगरी 1' का दर्जा बचाने की चुनौती

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल