असम के काजीरंगा के पास NH 715 पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। काजीरंगा बस हादसे का खौफनाक मंजर (फाइल फोटो) काजीरंगा में बस-ट्रक टक्कर से 26 लोगों की मौत, कई घायल। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर, स्थानीय लोगों ने की मदद।
आपातकालीन सेवाओं की कमी पर उठे गंभीर सवाल, व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह। डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के काजीरंगा के पास नेशनल हाईवे 715 पर फोर्स ट्रैवलर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हुई थी, कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
इस हादसे के दौरान स्थानीय लोगों ने कई लोगों को जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे का खौफनाक मंजर भी बयां किया। प्रत्यक्षदर्शी अमीन बावरी, जो अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे, ने इस खौफनाक मंजर को बयां किया।
बावरी , वे बस से लगभग 30 मीटर की दूरी पर थे, तभी एक जगह पर बस एक महिला और एक बच्चे को बैठाने के लिए रुकी। बस के दोबारा चलने के कुछ ही देर बाद, उन्हें एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और सामने चारों तरफ धुआं फैल गया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि बस का एक्सीडेंट हो गया है।
जब वे और उनके दोस्त पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि फोर्स ट्रैवलर की एक ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे के बाद बस के दरवाजे पूरी तरह जाम और बंद हो चुके थे, जिससे अंदर बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए। बच्चे और अन्य यात्री मदद के लिए चीख-पुकार मचा रहे थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमीन बावरी और उनके दोस्त ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। बावरी ने बताया, बच्चे रो रहे थे और हमें बचाओ चिल्ला रहे थे। दरवाजे बंद होने के कारण हम उन्हें खोल नहीं पाए, इसलिए हमने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और जो भी मिला उसे बाहर निकाला।
शुरुआती समय में केवल वे दोनों ही बचाव में जुटे थे। उन्होंने करीब छह अलग-अलग वाहनों का इंतजाम कर घायलों को पास के कोहोरा मेडिकल सेंटर पहुंचाया। हालात इतने भयावह थे कि बस की सीटें अपनी जगह से उखड़ चुकी थीं।
बावरी ने बताया कि धुएं को देखकर कुछ लोग डरकर रुकने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन उन्होंने बिना इमरजेंसी टीमों का इंतजार किए जान बचाने को प्राथमिकता दी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं