सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:36 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
देश अखिल भारतीय 7,605 व्यूज

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 08:16 PM IST
व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी। संजीव चतुर्वेदी ने व्हिसलब्लोअर संरक्षण हेतु सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। 2014 के कानून को लागू न करने पर संवैधानिक शून्य बताया।

व्हिसलब्लोअर संरक्षण विधेयक 2015 लोकसभा में निष्प्रभावी हो गया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और व्हिसलब्लोअर भारतीय वन सेवा के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने व्हिसलब्लोअर को संरक्षण देने और 2014 के कानून को लागू नहीं किए जाने से पैदा हुए संवैधानिक और वैधानिक शून्य को पाटने के लिए उचित दिशा-निर्देश बनाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

चतुर्वेदी ने अतीत में भ्रष्टाचार के कुछ मामले उजागर किए हैं। उन्होंने लंबित याचिका में दाखिल अपनी अर्जी में कहा है कि किसी संरक्षण व्यवस्था के अभाव में संस्थागत उत्पीड़न का यह सिलसिला कोई अपवाद नहीं, बल्कि व्यवस्था का सामान्य चलन है। उन्होंने कहा,"व्हिसलब्लोअर संरक्षण कानून की लागू व्यवस्था नहीं होने के कारण किसी व्हिसलब्लोअर के पास संरक्षण के लिए कोई संस्थागत तंत्र नहीं है।

न ही कोई ऐसा प्राधिकरण है जिसे प्रतिशोध रोकने और उसकी जांच करने का विशिष्ट काम सौंपा गया हो। " उन्होंने मौजूदा रिट याचिका का दायरा बढ़ाने की मांग की, ताकि इसे संवैधानिक महत्व के मुद्दे के समाधान में बदला जा सके। अर्जी के मुताबिक, कानून में ये संशोधन करने के लिए केंद्र ने 11 मई, 2015 को लोकसभा में व्हिसलब्लोअर संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2015 पेश किया था।

लोकसभा ने इसे 13 मई, 2015 को पारित कर राज्यसभा भेज दिया था। अर्जी में कहा गया,"16वीं लोकसभा भंग होने के बाद यह विधेयक निष्प्रभावी हो गया। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई, अगले क्विज की तारीख भी बताई

देश • अखिल भारतीय

'आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में', शिखर सम्मेलन से पहले बोले पीएम मोदी

देश • अखिल भारतीय

'यमुना का पानी मैला हुआ तो अफसर नपेंगे, देना होगा भारी हर्जाना', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

देश • अखिल भारतीय

'यमुना में 520 नालों का गंदा पानी आ रहा, भारी खर्च के बाद भी कोई सुधार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

देश • अखिल भारतीय

TVS परिवार विवाद में नया मोड़, लक्ष्मी वेणु ने पिता को भेजा संपत्ति बंटवारे का नोटिस

देश • अखिल भारतीय

NTA परीक्षा का नया प्लान: एग्जाम के लिए लंबी यात्रा से मिलेगी राहत, डॉ राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिश में 100 से ज्यादा सुझाव

देश • अखिल भारतीय

पीएम विश्वकर्मा योजना: 3 लाख का इंटरेस्ट फ्री लोन कैसे मिलेगा? जानिए पूरा प्रोसेस

देश • अखिल भारतीय

जहरीली हवा का 'इकोनॉमिक अटैक', प्रदूषण से भारत को हर साल 260 अरब डॉलर की चपत; GDP को 6 प्रतिशत नुकसान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल