मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 16,979 व्यूज

'आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में', शिखर सम्मेलन से पहले बोले पीएम मोदी

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 09:31 PM IST
'आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में', शिखर सम्मेलन से पहले बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान, ईस्ट एशिया और क्वाड शिखर सम्मेलनों में हिस्सा ले रहे हैं। आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में। प्रधानमंत्री मोदी मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

क्वाड नेताओं की बैठक में ट्रंप, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पीएम भी। भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति आसियान संबंधों का केंद्र बिंदु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए।

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के आमंत्रण पर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी मंगलवार को 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उसके बाद 21वें ईस्ट एशिया सम्मेलन के शुरुआती सत्र को संबोधित करेंगे। कुछ घंटों बाद ही वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीजी के साथ बहुप्रतीक्षित क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होंगे।

इसके अलावा मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जिनमें फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ बैठक प्रमुख है। भारतीय समुदाय से भी उनकी मुलाकात तय है। मनीला रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और हमारे ‘महासागर’ दृष्टिकोण में इनका महत्वपूर्ण स्थान है।

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, 'सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हमारे संबंध अब व्यापार, कनेक्टिविटी, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और जन-जन संबंधों तक फैल चुके हैं। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में मैं साथी नेताओं के साथ काम करके हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति को और गति देने व विकास, कनेक्टिविटी और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।

ईस्ट एशिया सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। मैं हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं। ' प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह यात्रा आसियान के साथ भारत की साझेदारी में नई ऊर्जा का संचार करेगी और एक शांतिपूर्ण, समृद्ध तथा लचीले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलीपींस में भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं, जिनके योगदान से दोनों देशों के बीच दोस्ती के रिश्ते और मजबूत होते हैं। मंगलवार को होने वाली क्वाड शिखर बैठक कई मायनों में अहम है। यह तकरीबन दो वर्ष बाद होने जा रही है।

पिछली बैठक सितंबर, 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में हुई थी। यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली क्वाड बैठक होगी। क्वाड के विदेश मंत्रियों की तीन बैठकें पिछले छह महीने में हो चुकी हैं, लेकिन शिखर सम्मेलन नहीं होने से संगठन को लेकर सवाल उठने लगे थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

देश • अखिल भारतीय

'लीडरशिप एज मिशन' वर्कशॉप: पीएम मोदी के 25 साल के शासन से सीखेंगे अफसर, विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार

देश • अखिल भारतीय

'बोफोर्स सौदे में क्वात्रोच्ची को मिली थी रिश्वत, लेकिन संस्मरण में चुप्पी', चित्रा सुब्रमण्यम ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल

देश • अखिल भारतीय

PM मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में दी समुद्री सहयोग की नई योजना, पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का भी प्रस्ताव

देश • अखिल भारतीय

लावारिस धन के 6,453 करोड़ रुपये सही मालिकों को लौटाए, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल