मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 18,146 व्यूज

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई, अगले क्विज की तारीख भी बताई

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 10:05 PM IST
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई, अगले क्विज की तारीख भी बताई

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई। PM मोदी ने 'मन की बात' क्विज विजेताओं को बधाई दी। 139वें एपिसोड के शीर्ष-10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड के लिए आयोजित क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को सोमवार को बधाई दी। उन्होंने यह घोषणा भी की कि 29 नवंबर 2026 को अगली क्विज शुरू होने के साथ ही प्रतिभागियों को अपनी समझ को परखने का फिर अवसर मिलेगा।

अक्टूबर 2026 के एपिसोड के लिए आयोजित क्विज के शीर्ष 10 विजेताओं के नाम प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के एक्स हैंडल नरेन्द्रमोदी _इन पर सोमवार को साझा किए गए। पोस्ट में लिखा, शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को हार्दिक बधाई! नमो एप पर 139वें एपिसोड (अक्टूबर 2026) के लिए आयोजित मन की बात क्विज के शीर्ष 10 भाग्यशाली विजेताओं के नाम साझा करते हुए खुशी हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के अगले संबोधन के बाद क्विज का अगला संस्करण 29 नवंबर 2026 को शुरू होगा। ‘मन की बात’ क्विज केंद्र सरकार की ओर से माइगोव क्विज पोर्टल और नमो एप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम में उठाए गए विषयों, पहलों और महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

देश • अखिल भारतीय

'लीडरशिप एज मिशन' वर्कशॉप: पीएम मोदी के 25 साल के शासन से सीखेंगे अफसर, विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार

देश • अखिल भारतीय

'बोफोर्स सौदे में क्वात्रोच्ची को मिली थी रिश्वत, लेकिन संस्मरण में चुप्पी', चित्रा सुब्रमण्यम ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल

देश • अखिल भारतीय

PM मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में दी समुद्री सहयोग की नई योजना, पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का भी प्रस्ताव

देश • अखिल भारतीय

लावारिस धन के 6,453 करोड़ रुपये सही मालिकों को लौटाए, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल