मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 10,366 व्यूज

TVS परिवार विवाद में नया मोड़, लक्ष्मी वेणु ने पिता को भेजा संपत्ति बंटवारे का नोटिस

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 07:03 PM IST
TVS परिवार विवाद में नया मोड़, लक्ष्मी वेणु ने पिता को भेजा संपत्ति बंटवारे का नोटिस

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी वेणु ने टीवीएस परिवार में अपने पिता की शाखा की संपत्ति के बंटवारे की मांग की है।

उन्होंने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत इसमें अपना बराबर का हिस्सा मांगा है। इस कदम से परिवार की संपत्ति और टीवीएस होल्डिंग्स, टीवीएस मोटर कंपनी, टीवीएस क्रेडिट सर्विसेज और सुंदरम-क्लेटन जैसी कई कंपनियों में मौजूद हितों के बंटवारे को लेकर उत्तराधिकार विवाद और गहरा गया है।

वेणु श्रीनिवासन की बेटी लक्ष्मी ने अपने पिता को कानूनी नोटिस भेजकर परिवार के मुखिया के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने और निष्पक्ष और कानूनी बंटवारा सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 (2005 में संशोधित) की धारा 6 का हवाला दिया है, जिसके तहत हिंदू संयुक्त परिवार की संपत्ति में बेटियों को बेटों के समान अधिकार और जिम्मेदारियां मिलती हैं।

उनकी मां, मल्लिका श्रीनिवासन ने भी इस मांग का समर्थन किया है। उनका तर्क है कि परिवार की संपत्ति में बेटी का भी बराबर का हिस्सा बनता है। जहां एक तरफ वेणु श्रीनिवासन और उनके बेटे सुदर्शन का कहना है कि संपत्ति का समझौता पहले ही हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मी और मल्लिका का तर्क है कि परिवार की आर्थिक संपत्तियों का कोई व्यापक बंटवारा नहीं हुआ है।

लक्ष्मी का स्पष्ट कहना है कि पहले जो व्यवस्थाएं बनी थीं, उनमें केवल बिजनेस पर नियंत्रण और परिवार के ट्रेडमार्क के इस्तेमाल की बात थी, लेकिन असल संपत्तियों के मालिकाना हक और उनके स्पष्ट बंटवारे को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ था। जहां वेणु श्रीनिवासन और उनके बेटे सुदर्शन का कहना है कि समझौता पहले ही हो चुका है, वहीं लक्ष्मी और मल्लिका का तर्क है कि परिवार की आर्थिक संपत्तियों का कोई व्यापक बंटवारा नहीं हुआ है।

लक्ष्मी का कहना है कि पहले जो व्यवस्थाएं बनी थीं, उनमें केवल बिजनेस पर नियंत्रण और परिवार के ट्रेडमार्क के इस्तेमाल की बात थी, लेकिन असल संपत्तियों के मालिकाना हक और उनके बंटवारे को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ था। ये संपत्तियां और हित परिवार के ट्रस्टों और कॉर्पोरेट ढांचों के जरिए रखे गए हैं।

टीवीएस होल्डिंग्स की सालाना रिपोर्ट , कंपनी में परिवार और प्रमोटर ग्रुप की 74. 45 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसमें से 66. 55 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले वेणु श्रीनिवासन के पास वीएस ट्रस्ट के जरिए है।

इसके अलावा, टीवीएस होल्डिंग्स की टीवीएस मोटर कंपनी में 56 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस पूरे मामले पर मुखर होते हुए लक्ष्मी ने कहा, कानून में या आज के प्रगतिशील भारत में पितृसत्ता के लिए कोई जगह नहीं है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

देश • अखिल भारतीय

'लीडरशिप एज मिशन' वर्कशॉप: पीएम मोदी के 25 साल के शासन से सीखेंगे अफसर, विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार

देश • अखिल भारतीय

'बोफोर्स सौदे में क्वात्रोच्ची को मिली थी रिश्वत, लेकिन संस्मरण में चुप्पी', चित्रा सुब्रमण्यम ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल

देश • अखिल भारतीय

PM मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में दी समुद्री सहयोग की नई योजना, पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का भी प्रस्ताव

देश • अखिल भारतीय

लावारिस धन के 6,453 करोड़ रुपये सही मालिकों को लौटाए, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल