प्रत्येक जिले में कम से कम दो स्थायी परीक्षा केंद्र बनेंगे। छात्रों को परीक्षा के लिए लंबी यात्रा से मिलेगी मुक्ति। डॉ.
राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों पर आधारित है यह पहल। परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी बनाने में जुटी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अब देश भर में परीक्षा केंद्रों का एक स्थाई ढांचा विकसित करने की तैयारी में है। जिसमें देश के प्रत्येक जिले में कम से कम दो स्थाई परीक्षा केंद्र विकसित किए जाएंगे।
इनमें से एक मुख्य परीक्षा केंद्र होगा, जबकि दूसरा बैकअप केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। जो परीक्षा के दौरान किसी गड़बड़ी की स्थिति में इस्तेमाल में लिया जाएगा। एनटीए ने यह पहल अखिल भारतीय तकनीक शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से देश भर में कंप्यूटर इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस उच्च शिक्षण व तकनीकी संस्थानों का ब्यौरा सामने आने के बाद शुरू की है।
फिलहाल इसके लिए ऐसे सभी संस्थानों से प्रस्ताव मांगे गए है, जहां एक शिफ्ट में कम से कम ढाई सौ बच्चों की परीक्षा हो सके। सूत्र की मानें तो जिन जिलों में ऐसे सक्षम संस्थान नहीं पाएं जाएंगे, वहां ऐसे संस्थानों को जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराएगा। इनमें सबसे पहले सरकारी संस्थानों को शामिल किया जा रहा है।
जिन जिलों में ऐसे सक्षम संस्थान नहीं मिलेंगे, वहां पर वह दूसरे विकल्प पर विचार करेगा। गौरतलब है कि एनटीए ने 31 अगस्त को पत्र लिखकर एआईसीटीई से देश भर सरकारी तकनीकी संस्थानों का ब्यौरा 15 सितंबर तक मुहैया कराने को कहा था। एनटीए ने अपने खुद के और स्थाई परीक्षा केंद्रों को विकसित करने की यह पहल उसके सुधार को लेकर गठित डॉ राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिश के बाद शुरू की है।
जिसमें कमेटी ने सुधार के लिए सौ से अधिक सुझाव दिए थे। जिसमें ऐसे परीक्षा केंद्रों को विकसित करने करने को कहा था, जहां कंप्यूटर और साफ्टवेयर तक उनके नियंत्रण में हो। फिलहाल अब तक परीक्षाओं को लेकर एनटीए की निर्भरता निजी कंपनियों पर ही थी।
जो परीक्षा केंद्र से लेकर परीक्षा का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराते थे। अभ्यर्थियों को लंबी यात्रा से मिलेगी राहत अब तक कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) के लिए बड़े शहरों व राजधानियों में ही पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध थीं, जिसके कारण छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों की लंबी यात्रा करनी पड़ती थी।
लेकिन एनटीए जिस तरह से प्रत्येक जिले में स्थाई केंद्र बनने की पहल शुरू की है, उसे लाखों छात्रों को अब अपने ही गृह जिले में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं