केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है। कारीगरों को ₹3 लाख तक का रियायती ऋण उपलब्ध जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पारंपरिक हुनर और कारीगरी से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चला रही है।
ऐसे में यदि आप परिवारिक हुनर को आधुनिक रूप देकर अपना छोटा कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं? तो केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना आपके लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित हो सकती है। इस योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को विशेष त्रेनंग, औजार खरीदने की आर्थिक मदद और रियायती ब्याज दर पर लोन दिया जाता है।
बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी, सुनार, नाई, मोची, मूर्तिकार और राजमिस्त्री जैसे कई हुनरमंद लोग इसके दायरे में आते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह स्वयं उस पारंपरिक काम को करता हो। एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही पात्र माना जाएगा।
सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य या पिछले पांच वर्षों में कुछ सरकारी स्वरोजगार लोन योजनाओं का लाभ ले चुके लोग इसके लिए योग्य नहीं हैं। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक सत्यापन से पंजीयन कराएं। ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय, जिला स्तरीय समिति और संबंधित अधिकारी आवेदन की जांच करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं