सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
देश अखिल भारतीय 4,493 व्यूज

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 07:26 PM IST
मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है) मधुमक्खी छत्ते से प्रेरित नई 3D अवतल सोलर पैनल डिजाइन। पारंपरिक पैनलों की तुलना में 142.

3% अधिक बिजली उत्पादन। लचीले पैनल घुमावदार सतहों, इलेक्ट्रिक वाहनों में भी लगेंगे। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

इंसान प्रकृति से बहुत कुछ सीख सकता है। मधुमक्खियों का छत्ता इसका एक नया उदाहरण है। इंजीनियरों ने छत्ते की खास बनावट से प्रेरणा लेकर सोलर पैनलों की ऐसी नई डिजाइन तैयार की है, जिससे बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

प्रयोग में इस डिजाइन वाले पैनलों ने पारंपरिक सपाट पैनलों की तुलना में अधिकतम 142. 3 प्रतिशत ज्यादा बिजली पैदा की। खास बात यह है कि इसके लिए सूर्य की दिशा के साथ पैनल का कोण बदलने वाली मोटर की जरूरत भी नहीं होगी।

दरअसल, मौजूदा सोलर पैनलों की एक बड़ी समस्या यह है कि वे सूर्य की सीधी रोशनी में तो अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन जब किरणें तिरछे कोण से पड़ती हैं तो उनका एक हिस्सा पैनल की सतह से टकराकर वापस लौट जाता है। इससे सूर्य की उपलब्ध रोशनी का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता और बिजली उत्पादन घट जाता है।

द पल्स , इंजीनियरों ने इस समस्या का समाधान खोजने के लिए तीन आयामी अवतल डिजाइन तैयार की है। इसमें सपाट सतह के बजाय मधुमक्खी के छत्ते जैसी संरचना बनाई गई है। इसकी ढलान वाली सतहें परावर्तित प्रकाश को दूसरी दिशा में मोड़ देती हैं, जिससे उसे दोबारा पैनल में समाहित होने का अवसर मिलता है।

इस तरह रोशनी की बर्बादी कम होती है और बिजली उत्पादन बढ़ता है। प्रयोग के दौरान नई डिजाइन वाले पैनलों का प्रदर्शन अलग-अलग कोणों पर परखा गया। नतीजों में सपाट पैनल की तुलना में अधिकतम बिजली उत्पादन 142.

3 प्रतिशत बढ़ा। जब सूर्य का प्रकाश सीधे यानी शून्य डिग्री के कोण पर पड़ा, तब भी उत्पादन में 36. 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

वहीं, 60 डिग्री के कोण पर यह बढ़ोतरी 61. 8 प्रतिशत रही। मधुमक्खियों के छत्ते में एक-दूसरे से जुड़ी षट्कोणीय कोशिकाएं होती हैं।

यह बनावट कम सामग्री में मजबूती और बेहतर संरचना देने के लिए जानी जाती है। इंजीनियरों ने इसी सिद्धांत से प्रेरित होकर एक लचीला, प्रिंट किया जा सकने वाला पालिमर आधारित यांत्रिक मेटामैटीरियल तैयार किया है। इसमें खास पैटर्न के जरिये सामग्री का आकार और उसका व्यवहार नियंत्रित किया जा सकता है।

नई डिजाइन की एक और खासियत इसका लचीलापन है। इसके कारण सोलर पैनलों का इस्तेमाल केवल सपाट छतों तक सीमित नहीं रहेगा। इन्हें घुमावदार दीवारों, इलेक्ट्रिक वाहनों और एयरोस्पेस उपकरणों में भी लगाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

ऐसी जगहों पर पारंपरिक सपाट पैनल लगाना मुश्किल होता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ क्विज के शीर्ष-10 विजेताओं को दी बधाई, अगले क्विज की तारीख भी बताई

देश • अखिल भारतीय

'आसियान देशों के साथ संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में', शिखर सम्मेलन से पहले बोले पीएम मोदी

देश • अखिल भारतीय

'यमुना का पानी मैला हुआ तो अफसर नपेंगे, देना होगा भारी हर्जाना', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

देश • अखिल भारतीय

'यमुना में 520 नालों का गंदा पानी आ रहा, भारी खर्च के बाद भी कोई सुधार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई फटकार

देश • अखिल भारतीय

TVS परिवार विवाद में नया मोड़, लक्ष्मी वेणु ने पिता को भेजा संपत्ति बंटवारे का नोटिस

देश • अखिल भारतीय

NTA परीक्षा का नया प्लान: एग्जाम के लिए लंबी यात्रा से मिलेगी राहत, डॉ राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिश में 100 से ज्यादा सुझाव

देश • अखिल भारतीय

पीएम विश्वकर्मा योजना: 3 लाख का इंटरेस्ट फ्री लोन कैसे मिलेगा? जानिए पूरा प्रोसेस

देश • अखिल भारतीय

जहरीली हवा का 'इकोनॉमिक अटैक', प्रदूषण से भारत को हर साल 260 अरब डॉलर की चपत; GDP को 6 प्रतिशत नुकसान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल