रविवार, 15 नवंबर 2026 11:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश Mandi 14,218 व्यूज

ऑस्ट्रेलिया में हिमाचल के लाल ने रचा इतिहास, मंडी के अभिषेक अवस्थी बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतवंशी मेयर

DARSH NEWS डेस्क • 15 Nov 2026, 09:53 PM IST
ऑस्ट्रेलिया में हिमाचल के लाल ने रचा इतिहास, मंडी के अभिषेक अवस्थी बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतवंशी मेयर

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के अभिषेक अवस्थी ग्रेटर बेंडिगो शहर के मेयर चुने गए हैं, जो इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतवंशी हैं। भारतीय मूल के अभिषेक अवस्थी बने ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतवंशी मेयर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के अभिषेक अवस्थी ने इतिहास रच दिया है। वह विक्टोरिया प्रांत के ग्रेटर बेंडिगो शहर के मेयर चुने गए हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतवंशी बन गए हैं।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले अवस्थी को 2026-27 कार्यकाल के लिए मेयर चुना गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने इस उपलब्धि पर रविवार को अवस्थी को बधाई दी और इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की प्रेरक कहानी का एक अध्याय बताया। ऑस्ट्रेलिया टूडे की खबर , नौ नवंबर को बेंडिगो के कैपिटल थिएटर में हुए मेयर चुनाव को देखने के लिए करीब 250 लोग जुटे थे।

अवस्थी को उनके साथी काउंसलरों ने 2026-27 मेयर कार्यकाल के लिए ग्रेटर बेंडिगो का नेतृत्व करने के लिए चुना। अवस्थी ने कहा, 'ग्रेटर बेंडिगो शहर का मेयर चुने जाने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने साथी काउंसलरों को उनके भरोसे और हमारे समुदाय की सेवा करने का अवसर देने के लिए आभार जताता हूं।

' अभिषेक अवस्थी 2008 में एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उन्होंने ट्रोब यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहां बायोटेक्नोलाजी और बायोइन्फार्मेटिक्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। 2010 में बेंडिगो जाने के बाद उन्होंने सामुदायिक संगठनों के साथ काम किया।

2021 में अवस्थी ने सेंट्रल विक्टोरिया में भारतीय मूल को जोड़ने के लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ बेंडिगो की स्थापना की। अवस्थी ने 2024 में केनिंगटन वार्ड से काउंसलर पद के चुनाव में जीतने के बाद स्थानीय राजनीति में प्रवेश किया। इसके बाद वह 2024-2025 कार्यकाल के लिए ग्रेटर बेंडिगो के पहले भारतीय मूल के उप मेयर बने।

अब वह इस शहर के मेयर चुने गए हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'अर्णब' और 'मुरासु' के बाद एक और चक्रवात का खतरा, अलर्ट पर आंध्र प्रदेश; एक सप्ताह में 15 की मौत

देश • अखिल भारतीय

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव: 10 साल में तीन गुना बढ़कर 4.14 लाख करोड़ रुपये हुआ सरकारी खर्च, आम जनता की जेब पर घटा बोझ

देश • अखिल भारतीय

व्हिसलब्लोअर संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे संजीव चतुर्वेदी, रिट याचिका को संवैधानिक महत्व का मुद्दा बनाने की मांग

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ से हटी CRPF की एंटी-नक्सल बटालियन; 1,000 से ज्यादा जवानों को मणिपुर किया गया तैनात

देश • अखिल भारतीय

'भारत को उन्नत तकनीकों में सिर्फ उपभोक्ता नहीं, वैश्विक लीडर बनना चाहिए', राजनाथ सिंह ने एनडीटी पर दिया जोर

देश • अखिल भारतीय

मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की प्रेरणा, अब बन रही 142 प्रतिशत ज्यादा बिजली

देश • अखिल भारतीय

'बच्चे चिल्ला रहे थे, हमें बचाओ'; काजीरंगा बस हादसे के चश्मदीद ने बयां किया खौफनाक मंजर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल