रविवार, 15 नवंबर 2026 12:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 5,233 व्यूज

चीन ने पकड़ी EV की राह, तो दुनियाभर में 'मेड इन इंडिया' कारों की बढ़ी डिमांड; अफ्रीका से लैटिन अमेरिका तक भारतीय कंपनियों का दबदबा

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 11:22 PM IST
चीन ने पकड़ी EV की राह, तो दुनियाभर में 'मेड इन इंडिया' कारों की बढ़ी डिमांड; अफ्रीका से लैटिन अमेरिका तक भारतीय कंपनियों का दबदबा

चीन के इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करने से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को पारंपरिक पेट्रोल और डीजल वाहनों के वैश्विक बाजार में नई संभावनाएं मिल रही हैं। चीन के ईवी पर जोर से भारतीय कारों की वैश्विक मांग बढ़ी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली।

वैश्विक कार बाजार में भारतीय आटोमोबाइल उद्योग के लिए नई संभावनाएं खुल रही हैं। कारण यह है कि चीन की आटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इससे भारतीय कार कंपनियों को पारंपरिक पेट्रोल और डीजल वाहनों के वैश्विक बाजार में तेजी से प्रसार करने का मौका मिलता दिख रहा है।

खासकर उन देशों में, जहां अभी ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं हुआ है। हुंडई मोटर इंडिया, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियों की भावी रणनीति सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है। ये कंपनियां वैश्विक कार बाजार पर भी नजर टिकाए हुए हैं।

चारों कंपनियां संयुक्त रूप से भारत में अगले चार से पांच वर्षों में तकरीबन तीन लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा विदेशी बाजारों में भारत में निर्मित यात्री व वाणिज्यिक वाहनों के लिए आवश्यक व्यवस्था तैयार करने पर खर्च होगा। क्षमता विस्तार, नई संयंत्र और एक्सपोर्ट-फ्रेंडली प्रोडक्शन के जरिये ये कंपनियां 'मेड इन इंडिया फार द वर्ल्ड' की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी एंड सीईओ तरुण गर्ग का कहना है कि चीन ईवी में बहुत अच्छा कर रहा है। लेकिन कई देश जहां अभी ईवी का कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है और इन देशों में पारंपरिक ईंधन वाली कारों की मांग है और यह बढ़ रही है। हमारी नजर इन बाजारों पर है।

हाल ही में हमने देखा है कि कुछ अफ्रीकी, दक्षिणी अमेरिकी व एशियाई देशों में हमारी काम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू और एक्सटर के निर्यात में जबरदस्त वृद्धि हुई है। यह पूरे भारतीय कार उद्योग के लिए एक बड़ा संकेत है। चीन की कंपनियां ईवी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनकी प्राथमिकता घरेलू बाजार को पूरा करने की है।

2025 में चीन में न्यू एनर्जी व्हीकल्स (बैटरी इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड) की बिक्री करीब 1. 65 करोड़ यूनिट रही थी, जो कुल वाहन बिक्री का लगभग 48-54 प्रतिशत हिस्सा था। अगस्त, 2026 में यह हिस्सा बढ़कर 65 प्रतिशत के करीब पहुंच चुका है।

बीवाईडी जैसी कंपनियां इस बाजार पर हावी हैं। घरेलू मांग इतनी मजबूत है कि कंपनियां निर्यात पर उतना जोर नहीं दे पा रही हैं जितना पारंपरिक (डीजल-पेट्रोल चालित) वाहनों के लिए संभव है। एक कारण यह भी है कि ईवी के लिए जरूरी कच्चे माल- जैसे लिथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट, निकेल पर चीन का ही वर्चस्व है।

रेयर अर्थ प्रोसेसिंग और मैग्नेट प्रोडक्शन में भी उसकी पकड़ मजबूत है। इसलिए चीन घरेलू सप्लाई चेन और बाजार को प्राथमिकता दे रहा है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करे अमेरिका'; बोले पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'किशोर माने जाने की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 साल की जाए'; केरल हाई कोर्ट का बड़ा सुझाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

U-19 एशिया कप जीतने पर भारत को मिली कितनी प्राइज मनी? किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड

खेल समाचार • Mumbai

26/11 के टारगेट नरीमन हाउस की रेकी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर्स के इशारों पर रख रहा था नजर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल