शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,130 व्यूज

कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 07:34 PM IST
कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप का फाइनल भारतीय क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। जब भारत के हाथ से मुकाबला निकलता दिखाई दे रहा था, तब दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहित उल्वा ने ऐसी पारी खेली, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। उन्होंने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन ठोक दिए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी।

अंतिम ओवर में टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए 8 रन की दरकार थी और पाक को एक विकेट की तलाश थी, उल्वा ने अंतिम गेंद पर जरूरी तीन रनों के लिए चौका जड़कर इतिहास रच दिया। रेलवे में नौकरी करते हैं पिता, गांव से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर मोहित उल्वा 18 साल के हैं और गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र से आते हैं।

वह दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं। उनके क्रिकेट खेलने की शुरुआत किसी बड़े मैदान या आधुनिक अकादमी से नहीं, बल्कि गांव में चचेरे भाइयों के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने से हुई थी। मोहित के पिता रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) में नौकरी करते हैं।

उन्हें खुद क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। बेटे में क्रिकेट की प्रतिभा देखकर उन्होंने उसे अकादमी भेजने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि मोहित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वह पढ़ाई से बचने के लिए भी अकादमी जाने को तैयार हुए थे।

रविंद्र जडेजा के कोच ने ऑफ स्पिनर से बनाया तेज गेंदबाज मोहित ने जामनगर की क्रिकेट बंगलो अकादमी में महेंद्रसिंह चौहान से ट्रेनिंग ली। चौहान भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी कोचिंग दे चुके हैं। मोहित ने शुरुआत ऑफ स्पिन गेंदबाजी से की थी, उनके कोच ने उनकी शारीरिक बनावट और दौड़ने की क्षमता देखकर तेज गेंदबाजी आजमाने की सलाह दी।

मोहित ने इस सलाह पर काम किया और धीरे-धीरे मध्यम गति के गेंदबाज बन गए। अकादमी में उनकी ट्रेनिंग भी काफी कठिन थी। अभ्यास शुरू करने से पहले 24-25 राउंड दौड़ना, स्प्रिंट और फिटनेस ड्रिल करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।

Three needed off the final delivery. Mohit Ulva charges down the track against the leg-spinner and smashes a one-bounce boundary to seal the U19 Asia Cup title!WHAT A FINISH! What an unbelievable game of cricket! 👏🏻🔥 https://t. co/TLiJo4ODkt ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बल्ले से दिखाया था दम मोहित ने सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ ही अपनी बल्लेबाजी का दम नहीं दिखाया।

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ यूथ टेस्ट में उन्होंने 84 गेंदों पर 92 रन बनाए थे और पहली पारी में तीन विकेट भी लिए थे। सौराष्ट्र प्रीमियर लीग में उन्हें जयदेव उनादकट के साथ खेलने का मौका मिला। उनादकट से उन्होंने गेंदबाजी की कुछ बारीकियां भी सीखीं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में फैक्ट्री के पास खेल रहा 21 महीने का बच्चा केमिकल्स की बाल्टी में गिरा, 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

धड़कनें थाम देने वाला फाइनल! पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अंतिम गेंद पर पलटा हारा हुआ मैच

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड में बारिश बनेगी विलेन? पांचवें वनडे से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

खेल समाचार • Bhopal

भोपाल में बैडमिंटन के महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, 900 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर धोया, फाइनल में फिफ्टी जड़कर दिखाया कोहली वाला अंदाज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल