शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,240 व्यूज

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड में बारिश बनेगी विलेन? पांचवें वनडे से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 06:50 PM IST
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड में बारिश बनेगी विलेन? पांचवें वनडे से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

IND vs NZ Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और उसके पास जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने का मौका है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की कोशिश घरेलू मैदान पर मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने की होगी।

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया था। उस मैच में भारतीय बल्लेबाजी केवल 89 रन पर सिमट गई थी। अब दोनों टीमें एक बार फिर माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर आमने-सामने होंगी।

ऐसे में इस मैदान की पिच और मौसम की स्थिति मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है। बे ओवल की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और सेट होने के बाद बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।

हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को उछाल और सीम मूवमेंट मिल सकता है। चौथे वनडे में भी तेज गेंदबाजों ने परिस्थितियों का फायदा उठाया था। खासतौर पर मैट हेनरी ने भारतीय बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया था।

इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को तेज गेंदबाजों जैसी मदद मिलने की उम्मीद कम है। उन्हें अपनी लाइन, लेंथ और विविधता के दम पर विकेट निकालने होंगे। पांचवें वनडे के दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है।

माउंट माउंगानुई में तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में लगभग 81 प्रतिशत बादल छाए रहने और बारिश की 40 प्रतिशत संभावना जताई गई है। हल्की और रुक-रुककर होने वाली बारिश का अनुमान है।

इसके कारण खेल कुछ समय के लिए रुक सकता है। हालांकि पूरा खेल बारिश से प्रभावित नहीं होगा। स्थानीय समय मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय दर्शक सुबह 7:30 बजे से मुकाबला देख सकेंगे।

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर बराबरी करने के इरादे से उतरेगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में फैक्ट्री के पास खेल रहा 21 महीने का बच्चा केमिकल्स की बाल्टी में गिरा, 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

धड़कनें थाम देने वाला फाइनल! पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अंतिम गेंद पर पलटा हारा हुआ मैच

खेल समाचार • Bhopal

भोपाल में बैडमिंटन के महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, 900 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर धोया, फाइनल में फिफ्टी जड़कर दिखाया कोहली वाला अंदाज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल