शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,128 व्यूज

आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर धोया, फाइनल में फिफ्टी जड़कर दिखाया कोहली वाला अंदाज

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 05:20 PM IST
आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर धोया, फाइनल में फिफ्टी जड़कर दिखाया कोहली वाला अंदाज

विराट कोहली का एक खास जश्न क्रिकेट फैंस को आज भी याद है। दिसंबर 2018 में पर्थ टेस्ट के दौरान शतक पूरा करने के बाद उन्होंने बल्ले की ओर इशारा करते हुए अपने प्रदर्शन से जवाब देने का संदेश दिया था। अब इसी अंदाज की झलक अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में देखने को मिली, जब वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद वही अंदाज अपनाया।

आर्यवीर के लिए यह पारी इसलिए भी खास रही, क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी के दौरान चोट का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा की एक गेंद उनके हाथ के अगले हिस्से यानी फोरआर्म पर लगी। दर्द के कारण फिजियो को मैदान पर आना पड़ा और उनके हाथ पर पट्टी भी बांधी गई।

इसके बावजूद आर्यवीर ने बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया। चोट लगने के बाद आर्यवीर ने जिस तरह वापसी की, उसने उनके इरादे साफ कर दिए। खेल दोबारा शुरू होने पर उन्होंने अगली ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

वह कुछ मौकों पर निचला हाथ हटाकर भी बल्लेबाजी करते दिखे, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला जारी रखा। उन्होंने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि उनकी पारी 58 रन पर समाप्त हुई।

आर्यवीर ने 61 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 9 चौके लगाए। वह स्पिनर निकाब शफीक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हुए। टूर्नामेंट में लगातार चला है आर्यवीर का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले भी आर्यवीर शानदार लय में थे।

उन्होंने अपनी पिछली तीन पारियों में नाबाद 70, 160 और 51 रन बनाए थे। फाइनल में लगाया गया अर्धशतक टूर्नामेंट में उनका लगातार चौथा 50 या उससे ज्यादा का स्कोर रहा। फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रन बनाए और भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा।

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 107 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 80 रन बनाए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में फैक्ट्री के पास खेल रहा 21 महीने का बच्चा केमिकल्स की बाल्टी में गिरा, 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

धड़कनें थाम देने वाला फाइनल! पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अंतिम गेंद पर पलटा हारा हुआ मैच

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड में बारिश बनेगी विलेन? पांचवें वनडे से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

खेल समाचार • Bhopal

भोपाल में बैडमिंटन के महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, 900 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल