शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,352 व्यूज

बेंगलुरु में फैक्ट्री के पास खेल रहा 21 महीने का बच्चा केमिकल्स की बाल्टी में गिरा, 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 07:17 PM IST
बेंगलुरु में फैक्ट्री के पास खेल रहा 21 महीने का बच्चा केमिकल्स की बाल्टी में गिरा, 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना में, 21 महीने के बच्चे की एक फैक्ट्री के पास केमिकल्स से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। केमिकल्स से भरी बाल्टी में गिरने से 21 महीने के बच्चे की मौत (AI जेनरेटेड फोटो) बेंगलुरु में 21 महीने का बच्चा केमिकल बाल्टी में गिरा।

फैक्ट्री के पास खेलते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा। 10 दिनों के इलाज के बाद बच्चे ने दम तोड़ा। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 21 महीने के बच्चे की केमिकल्स से भरी बाल्टी में गिरने की वजह से मौत हो गई। बेंगलुरु में यह हादसा 2 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे श्रीरामपुरा के एल एन पुरम में हुआ।

घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। 21 महीने का बच्चा सुब्रमणि अपने घर के पास अपनी आठ साल की बहन के साथ खेल रहा था, तभी वह पास की 'शिवम कॉपर मेकर फैक्ट्री' में गर्म रसायनों की एक बाल्टी में गिर गया। सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई।

वीडियो में वो मंजर भी दिखा, जिसमें बच्चा बाल्टी में गिरता हुआ नजर आया। गर्म रसायन से भरी बाल्टी में गिरने से बच्चे के शरीर पर फफोले पड़ गए। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई।

बच्चे को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 10 दिनों तक चले इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। इस मामले में श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

धड़कनें थाम देने वाला फाइनल! पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अंतिम गेंद पर पलटा हारा हुआ मैच

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड में बारिश बनेगी विलेन? पांचवें वनडे से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

खेल समाचार • Bhopal

भोपाल में बैडमिंटन के महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, 900 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर धोया, फाइनल में फिफ्टी जड़कर दिखाया कोहली वाला अंदाज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल