शनिवार, 14 नवंबर 2026 09:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 14,686 व्यूज

दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 08:28 PM IST
दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

दोस्त के लोन का गारंटर बनने के जोखिम और सावधानियां जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है कि वह अपना पसंदीदा घर या वाहन जरूर खरीदे। इसके लिए उसको लोन भी लेना पड़ता है।

जब उधार लेने वाला व्यक्ति बैंक की आय या क्रेडिट स्कोर की शर्तों को पूरा नहीं करता है, या जब लोन की राशि काफी बड़ी होती है, या फिर लोन चुकाने की अवधि लंबी होती है तो बैंक उससे एक लोन गारंटर की मांग कर सकता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग अपने दोस्तों से ही लोन के लिए गारंटर बनने के लिए कहता है।

यदि आप भी अपने दोस्त के लोन का गारंटर बनने जा रहे हैं तो पहले नियम और शर्तों को जरूर व अच्छी तरह से पढ़ लें। ऐसा न करने से आप पर प्रतिकूल आर्थिक असर पड़ सकता है। किसी दूसरे के लोन का गारंटर बनना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है।

यह एक प्रकार का कानूनी समझौता होता है, जिस पर आप हस्ताक्षर करते हैं। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा होता है कि अगर लोन लेने वाला अपना कर्ज नहीं चुका पाता है तो उस लोन को चुकाने की जिम्मेदारी गारंटर पर आ जाती है। भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 128 के तहत, गारंटर कर्ज चुकाने के लिए जिम्मेदार होता है, जिसमें उस पर लगा ब्याज और जुर्माना भी शामिल है।

आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न बैंकों ने अपने ब्लाग पोस्ट में लोन गारंटर बनने के जोखिमों की जानकारी दी है। ऐसे में अपने किसी दोस्त के लोन का गारंटर बनने से पहले इन पर गौर करना जरूरी है। यहां कुछ प्रमुख जोखिमों की जानकारी दी जा रही है।

कानूनी जवाबदेही: यदि लोन लेने वाला व्यक्ति भुगतान करने में चूक करता है, तो कर्ज देने वाला बैंक या वित्तीय संस्थान बकाया राशि की वसूली के लिए गारंटी देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। उधार लेने वाले की अचानक मौत जैसी अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण भी बैंक या वित्तीय संस्थान ऐसा कदम उठा सकता है।

समझौते से बाहर निकलने की मुश्किल: जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के लोन का गारंटर बनने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर देता है तो उससे बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है। किसी गारंटी समझौते से मुक्त होने के लिए कर्ज देने वाले की सहमति जरूरी है। इसके लिए कर्ज लेने वाले को पहले किसी दूसरे गारंटर का इंतजाम या फिर सोना या संपत्ति जैसी कोई गारंटी देनी पड़ सकती है।

लोन योग्यता पर असर: किसी दूसरे व्यक्ति के लोन का गारंटर बनना भविष्य में आपके खुद के लोन लेने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोन देने वाले संस्थान आपकी लोन चुकाने की क्षमता का आकलन करते समय, आपके द्वारा गारंटी दिए गए लोन को भी एक वित्तीय जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं।

इसका नतीजा यह होता है कि आपको मिलने वाली लोन की रकम कम हो सकती है, या फिर लोन पर ब्याज की दर ज्यादा हो सकती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में फैक्ट्री के पास खेल रहा 21 महीने का बच्चा केमिकल्स की बाल्टी में गिरा, 10 दिनों तक चले इलाज के बाद मौत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

धड़कनें थाम देने वाला फाइनल! पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, अंतिम गेंद पर पलटा हारा हुआ मैच

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड में बारिश बनेगी विलेन? पांचवें वनडे से पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

खेल समाचार • Bhopal

भोपाल में बैडमिंटन के महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, 900 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आर्यवीर सहवाग ने पाकिस्तान को जमकर धोया, फाइनल में फिफ्टी जड़कर दिखाया कोहली वाला अंदाज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल