नवी मुंबई में 20 वर्षीय यश सिंह को विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर मुंबई के संवेदनशील ठिकानों, विशेषकर नरीमन हाउस की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नरीमन हाउस की रेकी करने वाला युवक गिरफ्तार यश सिंह को नरीमन हाउस की रेकी के आरोप में पकड़ा। विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर संवेदनशील जानकारी जुटा रहा था।
आतंकी गिरोह युवाओं को सोशल मीडिया से फंसा रहे हैं। डिजिटल डेस्क, मुंबई। नवी मुंबई शनिवार को एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड और केरलम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान यश सिंह के रूप में हुई है, जिस पर विदेशी हैंडलर्स के इशारे मुंबई की संवेदनशील जगहों की रेकी करने का गंभीर आरोप है। इन ठिकानों में कोलाबा स्थित चाबाद हाउस (नरीमन हाउस) भी शामिल है, जो 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य निशानों में से एक था।
केरलम में यह मामला यूएपीए के तहत दर्ज किया गया था। नवी मुंबई एटीएस से इनपुट मिलते ही केरलम पुलिस के अधिकारियों की एक विशेष टीम तुरंत नवी मुंबई पहुंची। संयुक्त जांच और केरलम के मामले से यश सिंह के सीधे तार जुड़ने की पुष्टि होने के बाद, टीम ने शनिवार को उसे धर दबोचा।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यश सिंह को मुंबई के महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों की रेकी करने का काम सौंपा गया था। उसे खास तौर पर कोलाबा इलाके में स्थित यहूदी धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र चाबाद हाउस पर नजर रखने को कहा गया था। इसके अलावा, आरोपी को मुंबई में रहने वाले या कारोबार करने वाले यहूदी और अन्य विदेशी नागरिकों की तस्वीरें, उनकी गाड़ियों के नंबर व अन्य जानकारी और उनकी सटीक भौगोलिक लोकेशन जुटाकर अपने विदेशी हैंडलर्स को भेजने के निर्देश दिए गए थे।
नवी मुंबई एटीएस ने इस गिरफ्तारी के साथ ही एक बड़े खतरे की ओर भी इशारा किया है। एजेंसियों , पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी जैसे कुख्यात गिरोह और आतंकी नेटवर्क भारत के बेरोजगार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। ये गिरोह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन युवाओं से संपर्क करते हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं