रविवार, 15 नवंबर 2026 12:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,677 व्यूज

U-19 एशिया कप जीतने पर भारत को मिली कितनी प्राइज मनी? किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 11:29 PM IST
U-19 एशिया कप जीतने पर भारत को मिली कितनी प्राइज मनी? किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर अपनी बादशाहत साबित की है। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सीनियर पुरुष और महिला टीम के बाद पाक को जूनियर टीम ने भी मात देकर धमाल मचा दिया।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को खिताब के अलावा अच्छी खासी इनामी राशि भी मिली है। वहीं टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम को 15 हजार अमेरिकी डॉलर की प्राइज मनी दी गई।

भारतीय रुपये में यह रकम करीब 14 लाख रुपये से अधिक बैठती है। वहीं फाइनल में हारने वाली पाकिस्तान की टीम को रनरअप रहने के लिए 7500 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 7 लाख रुपये मिले। आर्यवीर सहवाग का रहा शानदार प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में भारत के युवा बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार अपने नाम किया। आर्यवीर ने पूरे टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेलते हुए 361 रन बनाए। उनकी निरंतरता और आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टीम की सफलता में काफी अहम रही।

किस प्लेयर को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच का इनाम? टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहित उल्वा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

उन्होंने नाबाद 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और अकेले मैच का पासा पलट दिया। पाकिस्तानी टीम को भारत ने अंतिम गेंद पर हराते हुए परचम लहरा दिया। जीत के लिए टीम इंडिया को तीन रनों की दरकार थी और मोहित ने चौका जड़ते हुए एक रोमांचक फाइनल मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाते हुए खिताब दिला दिया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का सम्मान करे अमेरिका'; बोले पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'किशोर माने जाने की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 साल की जाए'; केरल हाई कोर्ट का बड़ा सुझाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चीन ने पकड़ी EV की राह, तो दुनियाभर में 'मेड इन इंडिया' कारों की बढ़ी डिमांड; अफ्रीका से लैटिन अमेरिका तक भारतीय कंपनियों का दबदबा

खेल समाचार • Mumbai

26/11 के टारगेट नरीमन हाउस की रेकी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर्स के इशारों पर रख रहा था नजर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती, 191 उद्योगों को 24 घंटे में बंद कराने का निर्देश; लापरवाह अफसरों की तय होगी जवाबदेही

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दोस्त के लोन का गारंटर बनना पड़ सकता है भारी, पहले जान लें ये जरूरी नियम और शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं मोहित उल्वा? आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाकिस्तान से छीनी जीत, 10 नंबर पर खेल अकेले पलटी बाजी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल