बुधवार, 18 नवंबर 2026 12:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,774 व्यूज

2 दोषियों को जमानत मिलते ही डर के साये में बिलकिस बानो,परिवार समेत छोड़ा गुजरात! बोलीं- 'बिना सुने फैसला कैसे'

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:42 AM IST
2 दोषियों को जमानत मिलते ही डर के साये में बिलकिस बानो,परिवार समेत छोड़ा गुजरात! बोलीं- 'बिना सुने फैसला कैसे'

Bilkis Bano Case: 2002 के गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप और परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट से दो दोषियों को जमानत मिलने के बाद बिलकिस बानो और उनका परिवार गुजरात छोड़कर चला गया है। परिवार का कहना है कि कोर्ट के इस फैसले से वे बुरी तरह डर गए हैं।

बिलकिस बानो के चाचा रज्जाक मंसूरी ने मंगलवार को बताया कि परिवार ने करीब 2-3 नवंबर को गुजरात छोड़ दिया था। अब तक सुरक्षा की चिंता के चलते परिवार समय-समय पर अपना ठिकाना बदलता रहा था, लेकिन इस बार उन्होंने राज्य से बाहर जाने का फैसला किया। सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को मामले के दो दोषियों बिपिन चंद्र जोशी और प्रदीप मोढ़िया की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी थी।

ये दोनों उन 11 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 2008 में मुंबई की विशेष CBI अदालत ने बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जनवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार की ओर से 2022 में दी गई सभी 11 दोषियों की सामूहिक माफी और रिहाई को रद्द कर दिया था।

जमानत के फैसले से क्यों डर गया बिलकिस बानो का परिवार? बिलकिस बानो के चाचा रज्जाक मंसूरी गुजरात के दाहोद जिले के देवगढ़ बारिया कस्बे में रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

यहां तक कि बिलकिस बानो के वकील को भी इस आदेश के बारे में पता नहीं था। परिवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया और खबरों के जरिए मिली। मंसूरी के मुताबिक, परिवार पहले भी सुरक्षा की चिंता के चलते अपना घर और रहने की जगह बदलता रहा है।

हालांकि, वे गुजरात के भीतर ही अलग-अलग जगहों पर रहते थे। इस बार हालात को देखते हुए उन्होंने राज्य छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने यह भी बताया कि दोषी पैरोल पर बाहर आने के दौरान अक्सर अपने गांव लौटते थे।

कभी 15 दिन तो कभी एक महीने तक वहां रहते थे। मंसूरी के मुताबिक, दोनों दोषी उस समय गोधरा और दाहोद की उप-जेलों में थे, जबकि एक अन्य दोषी एक महीने की पैरोल पर बाहर था। रज्जाक मंसूरी ने कहा कि परिवार को डर है कि जब दोषियों को इस तरह जमानत मिल सकती है तो वे कुछ भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बिलकिस बानो बेहद डरी हुई हैं। अब क्यों बिलकिस बानो रेप केस के 3 दोषी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट? जानिए क्या है पूरा मामला?

बिलकिस बानो बोलीं- दूसरी बार बिना सुने फैसला, न्याय पर भरोसा टूटा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिलकिस बानो ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने फैसले पर हैरानी और दुख जताते हुए कहा कि दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब उन्हें सुने बिना उनके मामले से जुड़ा आदेश पारित कर दिया गया।

उन्हें इस फैसले की जानकारी भी प्रेस रिपोर्ट्स के जरिए मिली। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

उधना रेलवे स्टेशन पर 15 हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, 5 महीने में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा होल्डिंग एरिया

स्पेशल • अखिल भारतीय

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF चौकी हमले का मास्टरमाइंड

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हाथ में कैश थमाया, वीडियो बनाया, पैसे वापस ले लिए', शरद कपूर का छलका दर्द, एक्टर संग सरेआम हुआ ऐसा बर्ताव

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटें देगी सपा? अखिलेश का ऑफर मानेंगे राहुल गांधी! समझें गठबंधन की असली गणित

स्पेशल • अखिल भारतीय

Weather Alert: दिल्ली-NCR से UP तक कोहरे का अलर्ट, किन राज्यों में 19-20 NOV को Akvan का कहर? कहां भारी बारिश

स्पेशल • अखिल भारतीय

Javed Akhtar पर भगवान राम को लेकर भड़के मौलाना रशीदी, क्यों कहा- राम पाल नाम रखें, जिस्म-किडनियां तक बेच डाले

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हलचल! BSF जवान को BGB ने क्यों पकड़ा? 6.5 घंटे बाद रिहाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल