जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया है। वह 11 नवंबर को मीर बाजार के पास सीआरपीएफ चौकी पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था।
इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, लतीफ भट कुलगाम में एक मस्जिद में छिपा हुआ था। उसे मार गिराने के लिए भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया।
इस एंटी-टेरर ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया और मुठभेड़ में ढेर कर दिया। #WATCH | Kulgam encounter: An exchange of fire is underway in the Zangalpora area of Kulgam district, Jammu & KashmirThe operation is underway to neutralise Lashkar-e-Taiba (LeT) commander Lateef Bhat, who has been cornered inside a local mosque after refusing repeated surrender appeals.
(Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed)।
पाठक प्रतिक्रियाएं