एसआईआर से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान बंगाल के उत्तर 24 परगना के निमता थाना क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पति, पत्नी और बेटा शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से बांग्लादेश के वोटर कार्ड बरामद किया है।
जांच में मिला बांग्लादेशी वोटर कार्ड, दंपती और बेटा गिरफ्तार पुलिस ने उनके पास से बांग्लादेश के वोटर कार्ड बरामद किया है तीनों लोग मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं । एसआईआर से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान बंगाल के उत्तर 24 परगना के निमता थाना क्षेत्र से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
इनमें पति, पत्नी और बेटा शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से बांग्लादेश के वोटर कार्ड बरामद किया है। घटना शुक्रवार को निमता के बड़ा फिंगा इलाके में हुई।
पुलिस सूत्रों , एसआइआर संबंधी जानकारी जुटाते समय एक परिवार की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ और दस्तावेज की जांच में पता चला कि तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। वे बिना वैध दस्तावेज के निमता में किराये के मकान में रह रहे थे।
उनकी पहचान 60 वर्षीय लियाकत अली मोल्ला, उसकी पत्नी नार्गिस बीबी और बेटे हुमायूं कबीर मोल्ला के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उन्होंने करीब 20 साल पहले अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत आने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं