रविवार, 29 नवंबर 2026 12:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 3,311 व्यूज

SC/ST सीटों में भी होगी 50 फीसद की बढ़ोतरी, परिसीमन के बाद लोकसभा में होंगी 197 सीट

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 11:36 PM IST
SC/ST सीटों में भी होगी 50 फीसद की बढ़ोतरी, परिसीमन के बाद लोकसभा में होंगी 197 सीट

परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटों में 50% की बढ़ोतरी होगी, जिससे लोकसभा में इनकी संख्या 197 हो जाएगी। लोकसभा-विधानसभा में अनुसूचित जाति-जनजाति की सीटें 50% बढ़ेंगी (फोटो-) लोकसभा-विधानसभा में अनुसूचित जाति-जनजाति की सीटें 50% बढ़ेंगी।

परिसीमन के बाद लोकसभा में कुल 197 सीटें होंगी आरक्षित। आरक्षित सीटों में एक तिहाई महिलाओं के लिए होंगी सुनिश्चित। नीलू रंजन, नई दिल्ली।

लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसद बढ़ोतरी के साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटों में भी उसी अनुपात में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल 543 सीट वाले लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिए 84 और अनुसूचित जनजाति के लिए 47 सीटें यानी कुल 131 सीटें आरक्षित हैं। परिसीमन के बाद इनकी सीटों की संख्या 50 फीसद बढ़कर 197 हो जाएगी।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटों में एक तिहाई संबंधित वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। परिसीमन (दूसरा) विधेयक 2026 में अलग से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटों में 50 फीसद की बढ़ोतरी का उल्लेख नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे मुद्दा बनाते हुए परिसीमन विधेयक को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ बताया है।

लेकिन सच्चाई यह है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण का प्रविधान संविधान के अनुच्छेद 332 और अनुच्छेद 334 में स्पष्ट है। इस जनसंख्या के अनुपात में उन्हें आरक्षण दिया जाएगा। 543 सदस्यों वाली लोकसभा में इसी अनुपात में उनके लिए आरक्षण का प्रविधान किया गया है।

सीटों में 50 फीसद बढ़ोतरी की स्थिति में संविधान के अनुच्छेद 332 और अनुच्छेद 334 उनकी सीटें में भी उसी अनुपात में बढ़ जाएगी। परिसीमन विधेयक में इसमें संशोधन का कोई प्रविधान नहीं है जबकि विधानसभा में 500 से अधिक सीट को बढ़ाने के लिए अनुच्छेद 371(1) में संशोधन में स्पष्ट प्रविधान किया गया है।

परिसीमन विधेयक के पैरा आठ(ए) में परिसीमन आयोग को लोकसभा के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीटें आरक्षित करने का अधिकार दिया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'CJI रहते हुए वंचित वर्गों के लिए नहीं किया काम', पूर्व जज ने गवई के राष्ट्रपति को लिखे पत्र की आलोचना की

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण के अलावा वो कौन-सा तीसरा विधेयक, जिसे संसद के विशेष सत्र में पेश करेगी सरकार?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयकः फूट के चलते विपक्षी दांव बेदम, अब सिर्फ लड़ाई में टिके रहने की कोशिश

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल के पास झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट', परिसीमन को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर KCR की पार्टी BRS ने भी किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, कहा- हमारी चिंता दूर हुई

राजनीति • अखिल भारतीय

'महाराष्ट्र की जनता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे', परिसीमन को लेकर संजय राउत ने शरद पवार पर किया हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल