रविवार, 29 नवंबर 2026 12:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 1,755 व्यूज

'CJI रहते हुए वंचित वर्गों के लिए नहीं किया काम', पूर्व जज ने गवई के राष्ट्रपति को लिखे पत्र की आलोचना की

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 11:14 PM IST
'CJI रहते हुए वंचित वर्गों के लिए नहीं किया काम', पूर्व जज ने गवई के राष्ट्रपति को लिखे पत्र की आलोचना की

उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने पूर्व सीजेआई बीआर गवई के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यायिक नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप न होने और वंचित वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया। पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने पूर्व CJI गवई पर लगाए आरोप (फोटो-एएनआइ) न्यायिक नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

वंचित वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) बीआर गवई द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायिक नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

पूर्व न्यायाधीश जस्टिस लोकपाल सिंह ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवारों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। जस्टिस लोकपाल सिंह ने कहा कि पूर्व सीजेआइ गवई के इस सुझाव से वह सहमत हैं कि इन वर्गों की महिला उम्मीदवारों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के लिए विचार में शामिल किया जाना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि यदि राष्ट्रपति इस संबंध में निर्देश जारी करती हैं, तो इससे सरकार के न्यायिक नियुक्तियों में हस्तक्षेप करने का संदेश जा सकता है। जस्टिस लोकपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सीजेआइ रहते हुए गवई ने वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए।

उन्होंने गवई के भतीजे की बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों पर भी ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके कार्यकाल में किसी महिला न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति के लिए विचार नहीं किया गया।

गौरतलब है कि बीआर गवई ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उच्च न्यायपालिका में नियुक्तियों और तबादलों में कथित असमानता पर चिंता जताई थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

SC/ST सीटों में भी होगी 50 फीसद की बढ़ोतरी, परिसीमन के बाद लोकसभा में होंगी 197 सीट

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण के अलावा वो कौन-सा तीसरा विधेयक, जिसे संसद के विशेष सत्र में पेश करेगी सरकार?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयकः फूट के चलते विपक्षी दांव बेदम, अब सिर्फ लड़ाई में टिके रहने की कोशिश

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल के पास झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट', परिसीमन को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर KCR की पार्टी BRS ने भी किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, कहा- हमारी चिंता दूर हुई

राजनीति • अखिल भारतीय

'महाराष्ट्र की जनता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे', परिसीमन को लेकर संजय राउत ने शरद पवार पर किया हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल