रविवार, 29 नवंबर 2026 01:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 5,256 व्यूज

SIR पर एकजुटता के बाद परिसीमन ने तोड़ी विपक्षी एकता, भाजपा ने कैसे कांग्रेस के दावों को किया धवस्त

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 12:31 AM IST
SIR पर एकजुटता के बाद परिसीमन ने तोड़ी विपक्षी एकता, भाजपा ने कैसे कांग्रेस के दावों को किया धवस्त

एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर अक्टूबर में दिखी विपक्षी एकजुटता के बाद अब परिसीमन बिल पर विपक्ष की एकता बिखरती नजर आ रही है। SIR पर एकजुटता के बाद परिसीमन ने तोड़ी विपक्षी एकता (फोटो- ) 17 अप्रैल 2026 को संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में गिर गया था सरकार ने नया परिसीमन बिल कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ तैयार किया डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की तो विपक्ष के लिए साफ संकेत मिल गया कि भाजपा नीत एनडीए सरकार लोकसभा में संख्या बल जुटा चुकी है। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर अक्टूबर में दिखी विपक्षी एकजुटता के बाद अब परिसीमन बिल पर विपक्ष की एकता बिखरती नजर आ रही है।

17 अप्रैल 2026 को संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में गिर गया था। पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े थे। 528 वोटों में से सरकार को दो-तिहाई बहुमत (352 वोट) के लिए 54 वोट कम पड़े थे।

विपक्ष ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया था। लेकिन सरकार ने संसद को 100 से ज्यादा दिनों तक स्थगित नहीं किया और संख्या बल जुटाने का काम जारी रखा। सरकार ने नया परिसीमन बिल कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ तैयार किया।

इसमें कुछ दलों की चिंताओं को दूर किया गया। शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने रुख नरम किया। सुप्रिया सुले ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए कहा कि बिल देश के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

डीएमके ने भी समर्थन की घोषणा की। एमके स्टालिन ने कहा कि उन्होंने राज्य के हितों की रक्षा की है। बिल में तमिलनाडु की सीट हिस्सेदारी (लगभग 7.

18%) को सुरक्षित रखने और अगले 25 साल तक फ्रीज रखने जैसे प्रावधान जोड़े गए। भाजपा ने डीएमके के साथ लगभग एक साल तक चर्चा की थी। कांग्रेस के साथ डीएमके के रिश्ते तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद खराब होने का भी असर माना जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह महिला आरक्षण से जुड़ा मुद्दा नहीं है। महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह 850 सीटों और निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण का मामला है।

यह लोकतंत्र की लड़ाई है। उन्होंने सहयोगी दलों से अपील की कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट रहें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

SC/ST सीटों में भी होगी 50 फीसद की बढ़ोतरी, परिसीमन के बाद लोकसभा में होंगी 197 सीट

राजनीति • अखिल भारतीय

'CJI रहते हुए वंचित वर्गों के लिए नहीं किया काम', पूर्व जज ने गवई के राष्ट्रपति को लिखे पत्र की आलोचना की

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण के अलावा वो कौन-सा तीसरा विधेयक, जिसे संसद के विशेष सत्र में पेश करेगी सरकार?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयकः फूट के चलते विपक्षी दांव बेदम, अब सिर्फ लड़ाई में टिके रहने की कोशिश

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल के पास झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट', परिसीमन को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर KCR की पार्टी BRS ने भी किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, कहा- हमारी चिंता दूर हुई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल