रविवार, 29 नवंबर 2026 02:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,812 व्यूज

निशिकांत दुबे ने मारुति कंपनी को लेकर गांधी परिवार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, सोनिया की हिस्सेदारी पर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 01:59 AM IST
निशिकांत दुबे ने मारुति कंपनी को लेकर गांधी परिवार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, सोनिया की हिस्सेदारी पर उठाए सवाल

'कांग्रेस का काला अध्याय, अध्याय 257' शीर्षक से एक्स पर किए गए एक पोस्ट में दुबे ने आरोप लगाया कि नवंबर 1980 में केंद्रीय मंत्रिमंडल का मारुति अध्यादेश को एक बिल के रूप में स्वीकार कर संसद से पास कराने का फैसला भ्रष्टाचार था। निशिकांत दुबे ने मारुति कंपनी को लेकर गांधी परिवार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप सोनिया गांधी की हिस्सेदारी पर सवाल उठाए, कहा-1980 में इस परिवार को मिले थे 4.

5 करोड़ रुपये 1980 में मारुति अध्यादेश को एक बिल के रूप में स्वीकार कर संसद से पास कराने का फैसला भ्रष्टाचार था नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को मारुति कंपनी को लेकर गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 1980 में इस परिवार को 4.

5 करोड़ रुपये मिले थे। साथ ही उन्होंने संजय गांधी की मौत के बाद कंपनी के शेयरों के मालिकाना हक को लेकर भी सवाल उठाए। 'कांग्रेस का काला अध्याय, अध्याय 257' शीर्षक से एक्स पर किए गए एक पोस्ट में दुबे ने आरोप लगाया कि नवंबर 1980 में केंद्रीय मंत्रिमंडल का मारुति अध्यादेश को एक बिल के रूप में स्वीकार कर संसद से पास कराने का फैसला भ्रष्टाचार था।

उन्होंने लिखा, "क्या आप जानते हैं कि 1980 में गांधी परिवार को बंद पड़ी मारुति कंपनी के लिए 4. 5 करोड़ रुपये मिले थे। आज के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 10 अरब रुपये है।

उस समय सोने की कीमत 900 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने 1970 में 50,000 कारें बनाने का लाइसेंस हासिल किया था, लेकिन इसके लिए उसने झूठे दावे किए थे और असल में वह सिर्फ एक ब्रोकर की तरह काम कर रही थी भाजपा नेता ने अपने पोस्ट में दावा किया कि 1978 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कंपनी को बंद कर दिया और जांच के आदेश दिए।

गुप्ता समिति ने इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी को दोषी पाया और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश की। 1980 में इंदिरा गांधी के सत्ता में लौटने के बाद उनकी सरकार ने इस कंपनी को फायदा पहुंचाया। दुबे ने लिखा, "28 नवंबर 1980 को इंदिरा गांधी ने देश में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा काम उस समय किया, जब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 1980 के मारुति अध्यादेश को एक बिल के रूप में स्वीकार करके संसद से पास कराने का फैसला लिया।

जून 1980 में एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी की मौत के बाद भाजपा नेता ने मारुति के शेयरों के मालिकाना हक पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अब सवाल यह है कि मारुति के 50 प्रतिशत शेयर संजय गांधी के पास थे और बाकी 50 प्रतिशत सोनिया गांधी के पास। जून 1980 में एक दुखद हादसे में संजय गांधी की मौत हो गई।

क्या कंपनी के रजिस्ट्रेशन के तहत सभी शेयर सोनिया गांधी के पास चले गए। इसमें से कितनी रकम सोनिया गांधी के नाम पर जमा हुई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR पर एकजुटता के बाद परिसीमन ने तोड़ी विपक्षी एकता, भाजपा ने कैसे कांग्रेस के दावों को किया धवस्त

राजनीति • अखिल भारतीय

SC/ST सीटों में भी होगी 50 फीसद की बढ़ोतरी, परिसीमन के बाद लोकसभा में होंगी 197 सीट

राजनीति • अखिल भारतीय

'CJI रहते हुए वंचित वर्गों के लिए नहीं किया काम', पूर्व जज ने गवई के राष्ट्रपति को लिखे पत्र की आलोचना की

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण के अलावा वो कौन-सा तीसरा विधेयक, जिसे संसद के विशेष सत्र में पेश करेगी सरकार?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयकः फूट के चलते विपक्षी दांव बेदम, अब सिर्फ लड़ाई में टिके रहने की कोशिश

राजनीति • अखिल भारतीय

'राहुल के पास झूठ बोलने में सुपर-डॉक्टरेट', परिसीमन को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल