केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खराब डीपीआर और कम लागत वाले टेंडरों को सड़क हादसों का प्रमुख कारण बताया, जिस पर प्रो. परिड़ा ने इंजीनियरिंग दक्षता को प्राथमिकता देने की बात कही। डॉ.
परिड़ा- साइंटिफिक रिसर्च काउंसिल-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक (जागरण) खराब डीपीआर और कम लागत सड़क हादसों का मुख्य कारण। सड़क निर्माण में एआई और स्टील स्लैग तकनीक का उपयोग। 'राइट टू वाक' और स्कूल जोन सुरक्षा पर नया संकल्प।
रुमनी घोष। भारत 63 लाख 71 हजार 847 किमी वाले रोड नेटवर्क के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर तो पहुंच गया है, लेकिन समान गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरना अभी भी बड़ी चुनौती है। हैदराबाद में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए खराब डीपीआर को इस अव्यवस्था का सबसे बड़ा कारण बताया।
इस चार दिवसीय आयोजन में शामिल इंडियन रोड कांग्रेस के काउंसिल सदस्य व तत्काल पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मनोरंजन परिड़ा का कहना है कि उनके इस संकेत के बाद निश्चित रूप से दिशा निर्देश बदले जाएंगे। सिर्फ कम लागत के आधार पर अब टेंडर पास नहीं होंगे, बल्कि डीपीआर बनाते वक्त सड़क बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों का कौशल देखना होगा।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एआइ जैसी तकनीक का उपयोग व्यापक स्तर पर हो, ताकि देशभर में बन रही सड़कों की गुणवत्ता में एकरूपता हो और उनमें तकनीकी त्रुटि कम हो। 'राइट टू वाक' यानी चलने के अधिकार पर भी मंथन शुरू हुआ है। ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ प्रो.
परिड़ा साइंटिफिक रिसर्च काउंसिल-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएसआइआर-सीआरआरआइ) के निदेशक रहे हैं। वर्तमान में वह आइआइटी रुड़की में पदस्थ हैं और सिविल इंजीनियरिंग विभाग में रहते हुए वह मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे के चेयर प्रोफेसर भी हैं। स्टील स्लैग रोड तकनीक, सड़क निर्माण में औद्योगिक कचरे के उपयोग, कोल्ड मिक्स/इमल्शन तकनीक, एआइ-आधारित सड़क सुरक्षा समाधान और राजमार्ग अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़ी परामर्श सेवाओं में वह अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
उन एआइ का उपयोग कर सड़क निर्माण के दौरान होने वाली 99 प्रतिशत तकनीकी खामियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही सड़कों की गुणवत्ता में एकरूपता भी लाई जा सकती है। ओडिशा सड़क-पुल परियोजना, बिहार स्टेट हाईवे, उप्र ग्रीन रोड निर्माण के अलावा द्वारका एक्सप्रेस-वे में थर्ड-पार्टी गुणवत्ता जांच और ध्वनि अवरोधक माडल लागू करने में उनका अहम योगदान रहा है।
की समाचार संपादक रुमनी घोष से डॉ. परिड़ा ने भारत जैसी विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सड़क निर्माण की चुनौतियां और उनके समाधान विषय पर ऑनलाइन चर्चा की क्या रोड्स कांग्रेस प्रशिक्षण के जरिये इस कमी को पूरा नहीं कर सकती है? ।
पाठक प्रतिक्रियाएं