शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
देश अखिल भारतीय 6,198 व्यूज

दुनिया का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा भारत, पर्यटन मंत्रालय ने तेज की तैयारी; उद्योग जगत से मांगे सुझाव

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 07:04 PM IST
दुनिया का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा भारत, पर्यटन मंत्रालय ने तेज की तैयारी; उद्योग जगत से मांगे सुझाव

भारत पर्यटन मंत्रालय देश को विवाह समारोहों और एमआईसीई के लिए वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हाल ही में हितधारकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई। पर्यटन मंत्रालय भारत को विवाह पर्यटन का वैश्विक केंद्र बनाएगा।

एमआईसीई बाजार 2030 तक $103. 7 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। 'मीट इन इंडिया' अभियान से भारत को बढ़ावा दिया जा रहा है।

माला दीक्षित, नई दिल्ली। भारत को दुनिया में विवाह समारोहों के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने पहल तेज कर दी है। देश में वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने, बेहतर सुविधाएं विकसित करने और इस क्षेत्र से जुड़े कारोबार को विस्तार देने के लिए सरकार उद्योग जगत के साथ मिलकर रणनीति तैयार कर रही है।

इसी कड़ी में पर्यटन मंत्रालय ने 19 नवंबर को नई दिल्ली में एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन) तथा विवाह पर्यटन पर हितधारकों के साथ बैठक की। बैठक में दोनों क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की गई और साथ ही भारत को कारोबारी आयोजनों और विवाह समारोहों के लिए दुनिया के अग्रणी गंतव्य केरूप में विकसित करने के लिए उद्योग जगत से सुझाव मांगे।

पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमुख उद्योग संगठनों, विवाह आयोजकों, प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में भारत को अंतरराष्ट्रीय विवाह समारोहों और बड़े कारोबारी आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के उपायों पर चर्चा हुई।

बैठक में विवाह पर्यटन के पूरे तंत्र को मजबूत करने, पेशेवर सेवा प्रदाताओं को मान्यता देने, पर्यटन से जुड़े आंकड़ों में सुधार करने और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि भारत के ऐतिहासिक महल, भव्य होटल, सांस्कृतिक विरासत और विविध पर्यटन स्थल जोड़ों को विवाह समारोहों के लिए आकर्षित करने की बड़ी क्षमता रखते हैं।

बैठक में सचिव भुवनेश कुमार ने कहा कि एमआईसीई क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल, व्यवस्थित प्रयास और नियमित संवाद जरूरी है। वहीं, पर्यटन मंत्रालय के अपर सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला ने इस क्षेत्र के विकास में क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

एमआईसीई पर्यटन के मोर्चे पर भी भारत की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। वर्ष 2024 में देश का एमआईसीई बाजार 49. 4 अरब डॉलर का था, जिसके 2030 तक बढ़कर 103.

7 अरब डॉलर होने का अनुमान है। मंत्रालय 'अतुल्य भारत' अभियान के तहत 'मीट इन इंडिया' उप-ब्रांड से भारत को बढ़ावा दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन बैठकों की वैश्विक रैंकिंग में भी भारत ने सुधार किया है।

इंटरनेशनल कांग्रेस एंड कन्वेंशन एसोसिएशन (आईसीसीए) , भारत 2022 के 37वें स्थान से 2025 में 26वें स्थान पर पहुंच गया है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत छठे स्थान पर रहा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

लागत से पहले, सड़क निर्माण कंपनी की इंजीनियरिंग दक्षता की जांच जरूरी: डॉ. परिड़ा

देश • अखिल भारतीय

कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें

देश • अखिल भारतीय

जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट 'नाइकी-अपाचे', जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?

देश • अखिल भारतीय

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन

देश • अखिल भारतीय

'बातचीत के जरिए निकालेंगे रास्ता', सियांग बांध के विरोध के बीच अमित शाह ने अरुणाचल के लोगों को दिलाया भरोसा

देश • अखिल भारतीय

'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

देश • अखिल भारतीय

बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल