गुरुवार, 05 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
खेल समाचार Prayagraj 11,194 व्यूज

आजम खान को SC से बड़ा झटका, ED मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार; फिलहाल जेल में ही रहना होगा

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 01:10 PM IST
आजम खान को SC से बड़ा झटका, ED मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार; फिलहाल जेल में ही रहना होगा

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार किया। मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट को स्थानांतरित, अंतरिम आदेश का निर्देश। कपिल सिब्बल ने ईडी की कार्रवाई में दुर्भावना का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक नए मामले में जमानत मांगी थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने खान की याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थानांतरित कर दिया।

उन्होंने वहां के मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया कि इस मामले को 16 नवंबर को एक डिवीजन बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए। शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट से यह भी कहा कि वह 16 नवंबर को ही खान की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करे। खान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने ईडी की कार्रवाई में दुर्भावना का आरोप लगाया।

कपिल सिब्बल ने कहा कि जब उन्हें रिहा किया जाने वाला था, ठीक उसी समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि वे बस यही चाहते हैं कि चुनाव के दौरान मैं जेल के अंदर रहूं। आजम खान के वकील ने बताया कि 78 वर्षीय सपा नेता को एक नवंबर को जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में गाजियाबाद की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था।

ईडी ने खान को 31 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी तब हुई, जब वे और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान, दो पैन कार्ड रखने के कथित मामले में रामपुर जेल से जमानत पर रिहा हुए ही थे। 'ये कोई कमजोर सरकार नहीं', बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी का हुमायूं को सख्त संदेश देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'TVK विधायकों को खरीदने के लिए 70 करोड़ का ऑफर', सीएम विजय के मंत्री का DMK-AIADMK पर आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या बंद होने जा रहा है IPL में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम? नीलामी से पहले आया चौंकाने वाला अपडेट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

14 साल का लंबा इंतजार खत्म! भारत को मिल गई नई टेनिस क्वीन? सानिया मिर्जा के क्लब में मारी एंट्री

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

खेल समाचार • Mumbai

क्या सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस से अलग? फ्रेंचाइजी की प्रतिक्रिया ने साफ़ कर दी स्थिति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

घर पर बेटी के साथ पकड़ा गया कर्मचारी, पिता ने बैट से पीट-पीटकर ले ली जान; बेंगलुरु में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

38 साल के हुए विराट कोहली, उनके 10 ऐसे रिकॉर्ड जिनको शायद ही कोई तोड़ पाएगा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल