अभिनेता मनोज बाजपेयी ने आईएमडीबी रिपोर्ट, 'हनुमान अंश' की सफलता और हिंदी सिनेमा के सामने खड़ी चुनौतियों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। मनोज बाजपेयी से खास बातचीत/ फोटो- इंस्टाग्राम बड़ी फिल्में छोटी फिल्मों के शोज को निगल जाती हैं हनुमान अंश की सफलता आस्था और भक्ति के कारण है हिंदी सिनेमा को सरकार से कभी कोई समर्थन नहीं मिला स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई।
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों खासी चर्चा में हैं। हाल ही में जी 5 पर रिलीज फिल्म 'द लास्ट मैन इन टावर' में मास्टरजी की भूमिका में सराहे गए हैं। आइएमबीडी की '10 इयर्स ऑफ स्ट्रीमिंग इन इंडिया' रिपोर्ट में भी उन्हें 'फ्रेंचाइजी फेसेज' श्रेणी में शामिल किया गया।
मनोज बाजपेयी ने बातचीत में इस रिपोर्ट, 'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस सफलता, छोटी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों में कम शोज और हिंदी सिनेमा के सामने खड़ी चुनौतियों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। मैं काम कर रहा हूं, क्योंकि काम मिल रहा है। मैं तो कहता हूं, टॉप किसी को भी बना दीजिए, काम मुझे देते रहिए।
मेरा काम को लेकर यही नजरिया है कि अच्छे काम मिले और लोगों को मेरा काम पसंद आए। लोग 31 दिसंबर के बाद नया कैलेंडर लगा लेंगे। मैं नया काम कहां से लाऊंगा?
तो इसलिए जरूरी है कि आपको साल दर साल ऐसी ही चुनौतीपूर्ण काम मिलते रहे। मैंने कभी नहीं चाहा मीडिया या इंटरनेट मीडिया के जरिए अपने आप को प्रमोट करूं और बिना किसी कारण मेरी चर्चा हो। काम को लेकर बात करना ज्यादा सही होगा।
हनुमान अंश को हम पूरी तरह से सत्य मान करके चलेंगे,एक मापदंड मान के चलेंगे तो वो हो नहीं पाएगा। हनुमान अंश एक आध्यात्मिक महापुरुष के बारे में है,जिनके प्रति श्रद्धा और भक्ति करोड़ों लोगों की रही है। मैं खुद कैंची धाम गया हूं।
मैंने और मेरे परिवार ने ध्यान भी लगाया है। उस तरह की आस्था की तुलना किसी से नहीं हो सकती है। अभी का समय कठिन है।
इस कठिन समय में अगर आप देखेंगे, तो आसपास के कई लोग आध्यात्मिक हो रहे हैं। ऐसे में इस तरह की फिल्में बहुत ही स्वाभाविक तौर पर लोगों को आकर्षित करेगी। यह अनिश्चितताओं का दौर है,जिसमें वो अध्यात्म की तरफ भागता है।
दूसरा कारण शोले जब ब्लॉकबस्टर हुई थी,तो उसी समय दूसरे थिएटर में जय संतोषी मां फिल्म भी चल रही थी। वो भी ब्लॉकबस्टर थी। शोले बाद में हिट हुई थी।
भारतीयों के जीवन में अध्यात्म और भगवान हमेशा बड़े अहम अंग रहे हैं। इसलिए उसकी सफलता को या असफलता को मैं मान के नहीं चलता,क्योंकि वो हमारी आस्था और विश्वास से जुड़ी हुई चीज है। जहां लास्ट मैन इन टावर की बात है,तो इस दौर में अगर इस फिल्म को कम से कम 400 शोज रखे जाएं और तीन हफ्ते तक फिल्म चल जाए,तो कुछ निकल के आएगा।
हमारे शोज कम थे, क्योंकि आजकल बड़ी फिल्मों के सामने ये छोटी फिल्में टिक नहीं पा रही हैं। फिल्म को बहुत तारीफ मिली है। फिर लगा इसे ओटीटी पर जाना चाहिए।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं