शनिवार, 21 नवंबर 2026 10:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,771 व्यूज

पंजाब में फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए बड़ा मौका, निवेश पर 500 करोड़ रुपये तक के प्रोत्साहन का प्रावधान

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 09:01 PM IST
पंजाब में फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए बड़ा मौका, निवेश पर 500 करोड़ रुपये तक के प्रोत्साहन का प्रावधान

पंजाब में फूड प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार ने नई औद्योगिक नीति 2026 के तहत विशेष वित्तीय प्रोत्साहनों का प्रावधान किया है। इसका उद्देश्य पंजाब को गेहूं और धान के प्रमुख उत्पादक राज्य के साथ-साथ कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, भंडारण और निर्यात के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करना है।

नई नीति के तहत पात्र फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को फिक्स्ड कैपिटल इन्वेस्टमेंट (FCI) के आधार पर अधिकतम 125 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन मिल सकता है। इसकी अधिकतम सीमा 500 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, स्थानीय कृषि उत्पादों की खरीद पर पांच साल तक मंडी शुल्क और अन्य निर्धारित शुल्कों में छूट तथा पात्र शर्तें पूरी करने पर नेट SGST की प्रतिपूर्ति का प्रावधान भी किया गया है।

इस नीति से डेयरी, फल एवं सब्जी प्रसंस्करण, अनाज आधारित उद्योग, कोल्ड चेन, फूड पैकेजिंग और कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने वाली इकाइयों में निवेश को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। पंजाब की इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 में फूड प्रोसेसिंग को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है।

इसके तहत पात्र उद्योगों को कुल वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में फिक्स्ड कैपिटल इन्वेस्टमेंट का अधिकतम 125 प्रतिशत या 500 करोड़ रुपये, जो भी कम हो, तक लाभ मिल सकता है। हालांकि, 500 करोड़ रुपये प्रत्येक उद्योग को मिलने वाली निश्चित सब्सिडी नहीं है। यह नीति के तहत निर्धारित सभी पात्र वित्तीय प्रोत्साहनों की अधिकतम सीमा है।

वास्तविक लाभ निवेश की राशि, उद्योग की श्रेणी और निर्धारित पात्रता शर्तों पर निर्भर करेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य नए उद्योगों को आकर्षित करने के साथ-साथ मौजूदा इकाइयों को विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए प्रोत्साहित करना भी है। 1.

पांच साल तक मंडी शुल्क में 100 प्रतिशत छूट पंजाब में स्थापित पात्र फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने की तारीख से पांच साल तक राज्य से खरीदे जाने वाले कच्चे माल पर मंडी शुल्क, मार्केट फीस, ग्रामीण विकास शुल्क (RDF) और अन्य निर्धारित शुल्कों में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है।

इससे स्थानीय कृषि उत्पादों की खरीद करने वाली प्रसंस्करण इकाइयों की लागत कम करने में मदद मिल सकती है। गेहूं और धान के अलावा अन्य कृषि उत्पादों की पंजाब में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर निर्धारित मात्रा में खरीद करने वाली पात्र इकाइयों को नेट SGST की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति का लाभ मिल सकता है।

इसके लिए नीति में निर्धारित खरीद और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। पांच साल की अवधि के बाद छठे वर्ष के लिए अतिरिक्त 10 प्रतिशत लाभ का भी प्रावधान बताया गया है। नई नीति में स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करने वाली औद्योगिक इकाइयों को भी प्रोत्साहित करने की व्यवस्था है।

प्रस्तावित प्रावधानों के तहत पात्र इकाइयों को पुरुष कर्मचारियों के लिए 3,000 रुपये और महिला तथा आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये प्रति माह तक की सहायता पांच साल के लिए मिल सकती है। इसके लिए न्यूनतम निवेश, स्थानीय रोजगार और अन्य निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का Bigg Boss पर शॉकिंग खुलासा, खोले पर्दे के पीछे छिपे राज, बताया गेम प्लानिंग का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

स्पेशल • अखिल भारतीय

नाम 'नीतीश सेतु' पर फोटो से क्यों गायब नीतीश? PM मोदी के बिहार दौरे से पहले पोस्टर वार में किसका चल रहा सिक्का

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Nitish Kumar का क्या सम्मान करेंगे, पहले ही पीठ में छुरा घोंप चुके', बिहार सरकार पर पप्पू यादव पर तीखा प्रहार

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi का संबोधन सुनकर 'शांति चर्चा' पर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री? 5 Point में समझें आगे की रणनीति

स्पेशल • New Delhi

SCO Meeting:'दुनिया में युद्ध-अशांति, हम सभ्यताओं पर संवाद कर रहे', PAK मंत्रियों के सामने PM Modi की 10 बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

उत्तराखंड में CM की पहली पसंद कौन? पुष्कर सिंह धामी या गणेश गोदियाल, सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल