रविवार, 22 नवंबर 2026 10:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,821 व्यूज

Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 08:09 AM IST
Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

Manipur liquor tragedy: मणिपुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा हुआ है। चंदेल जिले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 600 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को शराब में मेथनॉल मिलाए जाने का शक है। मामले में करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शराब की सप्लाई चेन खंगाली जा रही है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब 2026 में जहरीली शराब से देश के 6 राज्यों में 120 से ज्यादा लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं।

इससे नकली और मिलावटी शराब की सप्लाई पर फिर सवाल उठने लगे हैं। मणिपुर में कहां से आई जहरीली शराब? पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ितों ने शराब मणिपुर के काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से खरीदी थी।

चंदेल जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट में शराब की सप्लाई से जुड़ी जानकारी दी है। पुलिस को चंदेल में स्थानीय स्तर पर शराब बनाने के सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में दूसरे जिले से शराब लाकर बेचने की आशंका है।

VIDEO | Chandel: Eight people die over three days after consuming adulterated liquor in Manipur, while over 100 others are hospitalised. Chief Minister Y Khemchand Singh visits the hospital. (Full video available on Videos - https://t.

co/d8jp61yd2p) https://t. co/KpR8trV3jh शराब पीने के बाद पिछले दो से तीन दिनों में कई लोगों की तबीयत बिगड़ी। प्रभावित लोग चकपीकरोंग थाना क्षेत्र के नुंगपान, खंबाथेल, डांगखू, जुलबांगचिंग और कानानखू समेत कई गांवों के रहने वाले हैं।

सबसे पहले 50 वर्षीय ह्रांगबुंग बेरुवंग अनाल की मौत बुधवार रात नुंगपान गांव में हुई थी। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को 10 अन्य लोगों की जान चली गई। कुछ मरीजों ने अस्पताल पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि कुछ की मौत प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुई।

Imphal, Manipur: On the deaths of 14 people following suspected consumption of spurious liquor, Prof. Nepram Sanjib Singh, Medical Superintendent, RIMS, says, "We have 153 patients at RIMS Hospital now, and none of them are in serious condition. Their workup, including blood tests and other observations, is ongoing.

That is what has been alleged, but I think the specialist doctors will be able to tell you more about it. " डॉक्टरों को शक है कि शराब में मेथनॉल मिलाया गया था। हालांकि, अभी इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

जिला प्रशासन का कहना है कि मौतों की असली वजह मेडिकल जांच और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। मेथनॉल एक जहरीला केमिकल है। इसे शराब में मिलाना बेहद खतरनाक हो सकता है।

इसकी चपेट में आने पर उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर, आंखों से धुंधला दिखना और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। गंभीर मामलों में व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Price: चांदी ₹2.71 लाख और सोना ₹72 हजार से ज्यादा टूटा, आज किस भाव में बिक रहा गोल्ड-सिल्वर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नेतन्याहू? इजरायल में नए गठबंधन की हलचल,आइजनकोट ने लिकुड को क्यों दिया न्योता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कब और कहां देखें?

स्पेशल • Kota

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Aishwarya Rai को सलमान खान से क्यों लगा डर? एक्टर से बचने के लिए रखा बॉडीगार्ड, 2 दिन में छोड़ी नौकरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब की नई औद्योगिक नीति से 75 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, टेक्सटाइल से ऑटो सेक्टर तक खुलेंगे अवसर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व का होगा भव्य आयोजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टेंट सिटी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल