बिहार में करीब 20 किलोमीटर लंबे नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पुल का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर है, लेकिन इसके उद्घाटन से जुड़े सरकारी विज्ञापन में उनकी तस्वीर और नाम दोनों नहीं दिखे। इस पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सवाल उठाए और इसे नीतीश कुमार के राजनीतिक कद से जोड़ दिया।
बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि पुल का नाम नीतीश सेतु रखना ही उनके प्रति सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के राजापाकर में जनसभा को संबोधित करने के साथ इस पुल का उद्घाटन करेंगे। लेकिन उद्घाटन से पहले पुल के नाम और विज्ञापन में नेताओं की तस्वीरों को लेकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है।
सवाल उठ रहा है कि आखिर जिस नेता के नाम पर पुल है, उनकी तस्वीर विज्ञापन से बाहर क्यों है? नीतीश सेतु के विज्ञापन में कौन-कौन, नीतीश कुमार क्यों नहीं? बिहार सरकार की ओर से अखबारों में जारी उद्घाटन विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के सहयोगी नेताओं के नाम शामिल हैं।
इसमें जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा का भी जिक्र है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जगह नहीं दी गई। यही बात आरजेडी को खटक रही है।
पार्टी नेताओं का सवाल है कि जब पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है, तो उद्घाटन के विज्ञापन और कार्यक्रम से उनकी तस्वीर गायब कैसे है? इसी को लेकर विपक्ष ने एनडीए में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव और नीतीश कुमार की भूमिका पर निशाना साधा है। Patna, Bihar: Prime Minister Narendra Modi is set to inaugurate the Nitish Setu, a 19.
7-km-long bridge over the River Ganga, built at a cost of around Rs 4,280 crore. The project connects Kachhi Dargah in Patna district with Bidupur in Vaishali district and comprises a 9. 7-km main bridge and 10 km of approach roads.
बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने आरजेडी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखना ही नीतीश कुमार के प्रति सम्मान दिखाता है। उनका कहना है कि अगर एनडीए नीतीश कुमार का सम्मान नहीं करना चाहता, तो उनके नाम पर पुल का नाम क्यों रखता?
विज्ञापन में तस्वीर होना या नहीं होना कार्यक्रम के प्रोटोकॉल और स्वरूप पर निर्भर करता है। बीजेपी ने नीतीश कुमार को गठबंधन का वरिष्ठ नेता बताते हुए आरजेडी पर तस्वीरों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। नीतीश सेतु के नामकरण पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए करीब 20 साल काम किया है और यह पुल उन्हें समर्पित है।
लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले को अलग नजरिए से देखा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नाम रखा जाना इस बात का संकेत है कि उन्हें राजनीतिक रूप से किनारे कर दिया गया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं