SCO Meeting PM Modi 10 Big Messages: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया में जारी युद्ध और अशांति के बीच सांस्कृतिक संबंधों को शांति की मजबूत नींव बताया।
कार्यक्रम में पाकिस्तान समेत SCO के सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। PM मोदी का जोर इस बात पर रहा कि देशों के बीच संबंध केवल सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और व्यापार तक सीमित नहीं होने चाहिए। ओं और परंपराओं के जरिए भी आपसी भरोसा बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्राचीन पांडुलिपियों के अनुवाद और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात भी कही। यह मंच ऐसे समय आयोजित हो रहा है, जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भी अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने दिल्ली पहुंचे।
हालांकि, मोदी के भाषण को पाकिस्तान के खिलाफ सीधा बयान बताने के बजाय इसे SCO देशों के लिए दिया गया व्यापक संदेश समझना चाहिए। PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं के आपसी संबंधों पर बातचीत हो रही है।
उन्होंने सांस्कृतिक जुड़ाव को शांति की मजबूत गारंटी बताते हुए कहा कि इस तरह के संवाद का महत्व मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में और बढ़ जाता है। मोदी ने SCO की स्थापना के 25 साल पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग मजबूत किया है।
उनके मुताबिक, अब सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि सदस्य देशों के रिश्ते और मजबूत हो सकें। प्रधानमंत्री ने भारत के प्राचीन दर्शन 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी पूरी दुनिया एक परिवार है का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देशों की खुशहाली और दुनिया के कल्याण को एक-दूसरे से अलग करके नहीं देखा जा सकता।
यह विचार आपसी सद्भाव, सहयोग और साझा प्रगति की जरूरत को रेखांकित करता है। #WATCH | Delhi: At the first Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Civilisational Dialogue Forum, Prime Minister Narendra Modi says, "This is the first SCO Civilisational Dialogue Forum.
At a time when discussions across the world are dominated by war and unrest, we in India are engaging in a dialogue on civilizational connections. This is significant because cultural connection serves as the strongest guarantee for global peace—which further underscores the importance of today’s event.
Just a few months ago, the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) marked 25 years since its inception. Over the years, the SCO has significantly strengthened cooperation in the realms of security, the economy, and connectivity. In this context, cultural and civilizational cooperation will further fortify the ties between our nations.
I am confident that this forum will bring forth new ideas, create fresh opportunities for cultural collaboration, and that our shared civilizational experiences will play a vital role in uniting the world। "(।
पाठक प्रतिक्रियाएं