शनिवार, 21 नवंबर 2026 10:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,716 व्यूज

PM Modi का संबोधन सुनकर 'शांति चर्चा' पर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री? 5 Point में समझें आगे की रणनीति

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 09:51 PM IST
PM Modi का संबोधन सुनकर 'शांति चर्चा' पर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री? 5 Point में समझें आगे की रणनीति

SCO Meeting: भारत में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद बैठक को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत से एक-दूसरे के नजरिए को समझने में मदद मिलेगी।

मलिक ने यह भी उम्मीद जताई कि इस तरह की बैठकों से क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता निकलेगा। मलिक ने कहा कि बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए केवल अपने नजरिए से चीजों को देखना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए दूसरे पक्ष की सोच और परिस्थितियों को भी समझना जरूरी है।

उन्होंने SCO के मंच को क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा और आपसी समझ बढ़ाने का अवसर बताया। पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा? 5 बड़ी बातें 1.

बैठक को बताया सार्थक मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि उन्हें दिल्ली आकर खुशी हुई और बैठक काफी सार्थक रही। उनके मुताबिक, फोरम में अलग-अलग देशों से आए प्रतिनिधियों के विचार सुनने का अवसर मिलेगा, जिससे साझा मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि यदि देश केवल अपने दृष्टिकोण से ही घटनाओं को देखते रहेंगे और दूसरे पक्ष की सोच को नहीं समझेंगे, तो बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती।

उन, आपसी समझ विकसित करना प्रगति की दिशा में अहम कदम है। #WATCH | Delhi: "Mujhe ummeed hai ki dobara aap gila nahi karenge aur hamara aana jaana rahega। " says Pakistan Minister Musadik Masood Malik as he participated in the first SCO Civilisational Dialogue Forum in Delhi https://t.

co/JWHvUlkZwV मलिक ने कहा कि SCO के दायरे में होने वाली चर्चाएं पूरे क्षेत्र से जुड़ी होती हैं। फिलहाल क्षेत्र जटिल भू-राजनीतिक परिस्थितियों और अस्थिरता के कई केंद्रों से गुजर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के एक साथ बैठने से हालात बेहतर हो सकते हैं।

#WATCH | Delhi: At the first SCO Civilisational Dialogue Forum, Pakistan Minister Musadik Masood Malik says, "It is excellent; we are very pleased to be here. Today’s meeting was very productive. Tomorrow, during our forum, we will hear from all the participants who have arrived from various countries.

As I mentioned earlier, this will enhance our mutual understanding; we will gain insight into each other’s perspectives, and it is through this mutual understanding that progress can be made. If we fail to grasp each other’s points of view—if we remain unaware of one another’s perspectives and continue to view everyone solely through our own lens, without considering how others perceive things—then how can a dialogue possibly advance?

Engaging in dialogue requires broadening one’s own perspective, and the most crucial step in doing so is to understand the perspective of the other party। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का Bigg Boss पर शॉकिंग खुलासा, खोले पर्दे के पीछे छिपे राज, बताया गेम प्लानिंग का सच

स्पेशल • अखिल भारतीय

Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

स्पेशल • अखिल भारतीय

नाम 'नीतीश सेतु' पर फोटो से क्यों गायब नीतीश? PM मोदी के बिहार दौरे से पहले पोस्टर वार में किसका चल रहा सिक्का

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Nitish Kumar का क्या सम्मान करेंगे, पहले ही पीठ में छुरा घोंप चुके', बिहार सरकार पर पप्पू यादव पर तीखा प्रहार

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब में फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए बड़ा मौका, निवेश पर 500 करोड़ रुपये तक के प्रोत्साहन का प्रावधान

स्पेशल • New Delhi

SCO Meeting:'दुनिया में युद्ध-अशांति, हम सभ्यताओं पर संवाद कर रहे', PAK मंत्रियों के सामने PM Modi की 10 बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

उत्तराखंड में CM की पहली पसंद कौन? पुष्कर सिंह धामी या गणेश गोदियाल, सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल