शनिवार, 21 नवंबर 2026 10:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,210 व्यूज

टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का Bigg Boss पर शॉकिंग खुलासा, खोले पर्दे के पीछे छिपे राज, बताया गेम प्लानिंग का सच

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 08:05 AM IST
टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का Bigg Boss पर शॉकिंग खुलासा, खोले पर्दे के पीछे छिपे राज, बताया गेम प्लानिंग का सच

Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' पिछले दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के हर सीजन में नए चेहरे, विवाद, रिश्ते, झगड़े और अनोखे गेम देखने को मिलते हैं लेकिन पर्दे के पीछे कंटेस्टेंट्स को घर तक लाने की प्रक्रिया कितनी मुश्किल होती है, ये शायद ही कभी सामने आता है।

अब शो से जुड़े रहे एक ऐसे शख्स ने कई अनसुनी कहानियां शेयर की हैं, जो बिग बॉस की कास्टिंग से लेकर कलाकारों की फीस तक की पूरी प्रक्रिया का हिस्सा रहे हैं। टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान का बिग बॉस को लेकर बड़ा खुलासा एंडेमोल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट और टैलेंट मैनेजर आनंद चौहान ने सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में बिग बॉस के शुरुआती दिनों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए।

वह शो के 15 सीजन तक कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करने, उन्हें मनाने, कॉन्ट्रैक्ट फाइनल करने और फीस तय करने की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके खुलासों से पता चलता है कि बिग बॉस के घर तक किसी सेलिब्रिटी को पहुंचाना अपने आप में कितना बड़ा काम होता है। बिग बॉस के लिए शाहरुख खान और करण जौहर तक से किया गया संपर्क -आनंद चौहान ने बताया कि जब भारत में बिग बॉस की शुरुआत की तैयारी हो रही थी, तब मेकर्स की योजना शो में बड़े बॉलीवुड सितारों को शामिल करने की थी।

शुरुआत में कई ए-लिस्ट कलाकारों के नाम पर विचार किया गया और उन्हें शो के लिए अप्रोच भी किया गया था। इनमें शाहरुख खान और करण जौहर जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। हालांकि जब कलाकारों से संपर्क किया गया तो मेकर्स को समझ आया कि बड़े सितारे इस तरह के रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए आसानी से तैयार नहीं होते।

एक बड़ी एक्ट्रेस को तो साइनिंग अमाउंट का चेक तक दिया गया था लेकिन बाद में उन्होंने शो करने से इनकार कर दिया। आनंद के मुताबिक शुरुआती दौर में बिग बॉस के लिए कलाकारों को तैयार करना काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि उस समय रिएलिटी शो का यह फॉर्मेट नया था और बड़े स्टार्स टीवी पर इस तरह के कार्यक्रम में आने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे।

बिग बॉस के शुरुआती सीजन में होस्ट के चयन को लेकर भी काफी विचार-विमर्श हुआ था। मेकर्स पहले एक लोकप्रिय महिला टीवी कलाकार को शो की एंकरिंग की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहे थे लेकिन आनंद चौहान का मानना था कि जब शो में बॉलीवुड के बड़े नामों को शामिल करने की कोशिश की जा रही है, तो होस्ट भी फिल्म इंडस्ट्री से होना चाहिए।

इसी सोच के साथ उन्होंने अरशद वारसी का नाम सुझाया। उस समय अरशद वारसी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' काफी सफल रही थी और उनकी लोकप्रियता भी अच्छी थी। हालांकि अरशद वारसी शुरुआत में टेलीविजन पर काम करने को लेकर ज्यादा इच्छुक नहीं थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Manipur liquor: मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 15 की मौत और 600 से ज्यादा बीमार, 10 गिरफ्तार

स्पेशल • अखिल भारतीय

नाम 'नीतीश सेतु' पर फोटो से क्यों गायब नीतीश? PM मोदी के बिहार दौरे से पहले पोस्टर वार में किसका चल रहा सिक्का

स्पेशल • अखिल भारतीय

'Nitish Kumar का क्या सम्मान करेंगे, पहले ही पीठ में छुरा घोंप चुके', बिहार सरकार पर पप्पू यादव पर तीखा प्रहार

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi का संबोधन सुनकर 'शांति चर्चा' पर क्या बोले पाकिस्तानी मंत्री? 5 Point में समझें आगे की रणनीति

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब में फूड प्रोसेसिंग उद्योगों के लिए बड़ा मौका, निवेश पर 500 करोड़ रुपये तक के प्रोत्साहन का प्रावधान

स्पेशल • New Delhi

SCO Meeting:'दुनिया में युद्ध-अशांति, हम सभ्यताओं पर संवाद कर रहे', PAK मंत्रियों के सामने PM Modi की 10 बातें

स्पेशल • अखिल भारतीय

उत्तराखंड में CM की पहली पसंद कौन? पुष्कर सिंह धामी या गणेश गोदियाल, सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल