शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 3,127 व्यूज

राहुल के 'सेक्रेड' को भाजपा ने समझा 'सिक', लोकतंत्र वाले बयान पर छिड़ा सियासी घमासान

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 08:59 PM IST
राहुल के 'सेक्रेड' को भाजपा ने समझा 'सिक', लोकतंत्र वाले बयान पर छिड़ा सियासी घमासान

भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती से भारतीय चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के लोकतंत्र पर विदेशी बयान को लेकर भाजपा का पलटवार (स्क्रीनग्रैब- @pradip103) राहुल गांधी पर विदेशी धरती से भारत विरोधी दुष्प्रचार का आरोप। भाजपा ने चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र पर सवाल उठाने की निंदा की।

कांग्रेस को राहुल गांधी का AI संस्करण भेजने का सुझाव दिया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने भारतीय चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि गांधी ने विदेशी धरती से "भारत विरोधी दुष्प्रचार" किया और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया। भाजपा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने नेता का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार संस्करण विदेश भेजने पर विचार करना चाहिए क्योंकि वह बार-बार एक ही बातें दोहराते हैं।

भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी शिकागो में भारत के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। इसी शहर में कभी स्वामी विवेकानंद ने देश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने कहा, "आज हमारे सामने विपक्ष का ऐसा नेता है जो भारत माता की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहा है।

यह कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीयों के लिए दुखद है" त्रिवेदी ने सुझाव दिया कि कांग्रेस को गांधी को विदेश भेजने पर पैसा खर्च करना बंद कर देना चाहिए और एआई से तैयार संस्करण भेजने का विचार करना चाहिए। त्रिवेदी ने चुटकी ली कि चार विकल्पों के साथ प्रोग्राम किया गया एआई माडल राहुल गांधी से बेहतर काम कर सकता है।

त्रिवेदी ने कहा-" अगर आप भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना चाहते हैं तो विकल्प एक दबाएं, प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ कहना चाहते हैं तो विकल्प दो दबाएं, लोकतंत्र को लेकर हंगामा करना चाहते हैं तो विकल्प तीन दबाएं और भारत-विरोधी कोई बात उठाकर अपनी ही पार्टी को शर्मिंदा करना चाहते हैं तो विकल्प चार दबाएं।

" केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने भी राहुल की विदेश यात्राओं के दौरान भारत के बारे में दिए गए बयानों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गांधी को देश की अर्थव्यवस्था को "डेड" बताने से बचना चाहिए, जबकि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में मान्यता दी है।

उन्होंने सवाल किया कि अगर भारत में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता नहीं है, तो विपक्ष विरोध प्रदर्शन और सरकार की आलोचना कैसे कर सकता है? उन्होंने गांधी की टिप्पणियों को भारत की प्रगति को कमजोर करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास बताया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद की संयुक्त समिति में गरमाया एफसीआरए बिल का मुद्दा, विधेयक की समीक्षा में पारदर्शिता की कमी का विपक्ष ने लगाया आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

'शिकायत छोड़िए, अपनी सरकार के कामकाज पर नजर डालिए', पीएम मोदी के सैलरी और जॉब वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

'हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, हर सड़क की जिम्मेदारी लें इंजीनियर', ब्लैकस्पॉट और घटिया DPR पर भड़के नितिन गडकरी

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP में शामिल होना मेरी गलती थी', करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ी भाजपा

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट में केजी बेसिन विवाद पर सुनवाई, जस्टिस रंजना देसाई की मध्यस्थता पर केंद्र सहमत

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP का आरोप- भारतीय लोकतंत्र को बताया 'बीमार'

राजनीति • Prayagraj

'आजम खां की गिरफ्तारी के तथ्य गलत तरीके से', सॉलिसिटर जनरल की दलील सुनते ही SC ने कहा- यह जमानत का अंतरिम आदेश है

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल