शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,193 व्यूज

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP का आरोप- भारतीय लोकतंत्र को बताया 'बीमार'

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 05:15 PM IST
अमेरिका में राहुल गांधी के बयान को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP का आरोप- भारतीय लोकतंत्र को बताया 'बीमार'

राहुल गांधी के शिकागो विश्वविद्यालय में दिए बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है, जहां भाजपा ने उन पर भारतीय लोकतंत्र को 'बीमार' कहने का आरोप लगाया। शिकागो में राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का हमला (स्क्रीनग्रैब- @pradip103) राहुल गांधी के शिकागो बयान पर भाजपा ने साधा निशाना।

भाजपा ने भारतीय लोकतंत्र को 'बीमार' कहने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने लोकतंत्र को 'पवित्र' बताया, विवाद स्पष्ट किया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान शिकागो विश्वविद्यालय में दिए गए एक बयान को लेकर देश में सियासी पारा गरमा गया है। गुरुवार को बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती से भारतीय लोकतंत्र को 'बीमार' बताने का गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर तीखा हमला बोला।

हालांकि, समाचार एजेंसियों द्वारा जारी वीडियो में देखा गया कि उन्होंने असल में लोकतंत्र को 'बीमार' नहीं, बल्कि 'पवित्र' कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' राहुल गांधी के भाषण की एक क्लिप साझा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने उन्हें भारत-विरोधी प्रचार का नेता करार दिया।

भंडारी ने लिखा, 'राहुल गांधी ने विदेशी धरती से भारतीय लोकतंत्र को 'बीमार' बताया है। कांग्रेस भारतीय लोकतंत्र को बीमार कहती है। राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें सिर्फ अपने परिवार से प्यार है और लोकतंत्र से नफरत।

' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी हर बार यह साबित करते हैं कि वे भारतीय व्यवस्था, देश के नागरिकों और लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ हैं। वहीं, भाजपा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने भी राहुल गांधी पर तीखा व्यक्तिगत हमला बोला। आलोक ने दावा किया, 'राहुल गांधी खुद पिछले 10 वर्षों से अस्वस्थ हैं।

उन्हें 'ऑब्सेसिव-कंपल्सिव न्यूरोसिस' (OCN) नामक समस्या है और अब वे धीरे-धीरे मानसिक कमजोरी (डिमेंशिया) की स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। ' आलोक ने आगे कहा, 'उन्हें न समय का होश रहता है और न ही जगह का। वे मन में कुछ सोचते हैं और मुंह से कुछ और ही निकलता है।

अपनी ही मां को लेकर वे जिस तरह की बातें कर रहे थे, क्या भारतीय समाज में ऐसी बातें की या सोची जाती हैं? इससे साफ है कि वे धीरे-धीरे अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। '।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद की संयुक्त समिति में गरमाया एफसीआरए बिल का मुद्दा, विधेयक की समीक्षा में पारदर्शिता की कमी का विपक्ष ने लगाया आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

'शिकायत छोड़िए, अपनी सरकार के कामकाज पर नजर डालिए', पीएम मोदी के सैलरी और जॉब वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

'हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, हर सड़क की जिम्मेदारी लें इंजीनियर', ब्लैकस्पॉट और घटिया DPR पर भड़के नितिन गडकरी

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP में शामिल होना मेरी गलती थी', करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ी भाजपा

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट में केजी बेसिन विवाद पर सुनवाई, जस्टिस रंजना देसाई की मध्यस्थता पर केंद्र सहमत

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल के 'सेक्रेड' को भाजपा ने समझा 'सिक', लोकतंत्र वाले बयान पर छिड़ा सियासी घमासान

राजनीति • Prayagraj

'आजम खां की गिरफ्तारी के तथ्य गलत तरीके से', सॉलिसिटर जनरल की दलील सुनते ही SC ने कहा- यह जमानत का अंतरिम आदेश है

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल