शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 15,575 व्यूज

संसद की संयुक्त समिति में गरमाया एफसीआरए बिल का मुद्दा, विधेयक की समीक्षा में पारदर्शिता की कमी का विपक्ष ने लगाया आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 02:00 AM IST
संसद की संयुक्त समिति में गरमाया एफसीआरए बिल का मुद्दा, विधेयक की समीक्षा में पारदर्शिता की कमी का विपक्ष ने लगाया आरोप

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति के विपक्षी सदस्यों ने बैठकों की कार्यवाही में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। एफसीआरए विधेयक की समीक्षा में पारदर्शिता की कमी का विपक्ष ने लगाया आरोप पूर्वोत्तर के ईसाई संगठनों ने जेपीसी के सामने उठाई एफसीआरए विधेयक वापस लेने की मांग आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के संगठनों की आपत्तियों को नजरअंदाज करने का आरोप ।

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) की जांच कर रही संसद की संयुक्त समिति के विपक्षी सदस्यों ने बैठकों की कार्यवाही में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। उन्होंने हितधारकों की आपत्तियों और बैठकों के विवरण दर्ज करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। राज्यसभा सदस्य पी.

विल्सन ने समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल को पत्र लिखकर विभिन्न संगठनों से मिले 12 ज्ञापनों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने कहा कि कई धार्मिक संस्थाओं, धर्मार्थ ट्रस्ट और गैर सरकारी संगठनों को अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला। विपक्षी सदस्यों ने बैठकों की विस्तृत कार्यवाही और शब्दशः प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग की है।

उनका आरोप है कि सदस्यों और गवाहों के सवालों तथा जवाबों को कार्यवाही में सही ढंग से दर्ज नहीं किया जा रहा। हालांकि, समिति अध्यक्ष जायसवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बैठक का विवरण सभी सदस्यों को दिया जाता है और सदस्य पोर्टल पर उपलब्ध है। उधर, पूर्वोत्तर के ईसाई संगठनों ने भी विधेयक का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

उनका कहना है कि इसके प्रविधान दूरदराज के इलाकों में संचालित सामाजिक सेवाओं को प्रभावित कर सकते हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'शिकायत छोड़िए, अपनी सरकार के कामकाज पर नजर डालिए', पीएम मोदी के सैलरी और जॉब वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

'हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, हर सड़क की जिम्मेदारी लें इंजीनियर', ब्लैकस्पॉट और घटिया DPR पर भड़के नितिन गडकरी

राजनीति • अखिल भारतीय

'BJP में शामिल होना मेरी गलती थी', करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ी भाजपा

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट में केजी बेसिन विवाद पर सुनवाई, जस्टिस रंजना देसाई की मध्यस्थता पर केंद्र सहमत

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल के 'सेक्रेड' को भाजपा ने समझा 'सिक', लोकतंत्र वाले बयान पर छिड़ा सियासी घमासान

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP का आरोप- भारतीय लोकतंत्र को बताया 'बीमार'

राजनीति • Prayagraj

'आजम खां की गिरफ्तारी के तथ्य गलत तरीके से', सॉलिसिटर जनरल की दलील सुनते ही SC ने कहा- यह जमानत का अंतरिम आदेश है

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल