शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,239 व्यूज

'BJP में शामिल होना मेरी गलती थी', करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ी भाजपा

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 09:06 PM IST
'BJP में शामिल होना मेरी गलती थी', करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ी भाजपा

पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने भाजपा छोड़ दी है, स्वीकार किया कि पार्टी में शामिल होना उनकी गलती थी। पद्मजा वेणुगोपाल ने छोड़ी भाजपा (फाइल फोटो) पद्मजा वेणुगोपाल ने भाजपा छोड़ने का फैसला किया।

भाजपा में शामिल होना अपनी बड़ी गलती स्वीकार की। भाई के. मुरलीधरन से फिर जुड़ने पर खुशी जताई।

डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिवंगत के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने भाजपा छोड़ दी है।

उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा में शामिल होने का उनका फैसला गलती थी और अब वह इसे सुधार रही हैं। पद्मजा ने कहा, मैं भाजपा की विचारधारा को ठीक से समझे बिना पार्टी में चली गई थी। यह मेरी गलती थी और अब मैं इसे सुधार रही हूं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी छोड़ने का फैसला किसी पद या जिम्मेदारी नहीं मिलने के कारण नहीं लिया है। पद्मजा ने 1996 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी और 2001 में केरल पर्यटन विकास निगम की अध्यक्ष बनने के बाद सक्रिय राजनीति में आईं। उनके पिता चार बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन बेटी को चुनावी राजनीति में स्थापित करने की उनकी कोशिशें सफल नहीं हुईं।

पद्मजा 2004 के लोकसभा चुनाव में मुकुंदपुरम से हार गई थीं। इसके बाद 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में भी उन्हें त्रिशूर से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने मार्च 2024 में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

2026 के विधानसभा चुनाव में भी वह भाजपा के टिकट पर त्रिशूर से हार गईं। पद्मजा ने बताया कि भाजपा छोड़ने के फैसले की जानकारी उन्होंने सबसे पहले अपने भाई और केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन को दी।

उन्होंने कहा कि भाई के साथ फिर से जुड़ना उनकी सबसे बड़ी खुशी है। हालांकि, कांग्रेस में वापसी पर उन्होंने अभी औपचारिक निर्णय नहीं लिया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद की संयुक्त समिति में गरमाया एफसीआरए बिल का मुद्दा, विधेयक की समीक्षा में पारदर्शिता की कमी का विपक्ष ने लगाया आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

'शिकायत छोड़िए, अपनी सरकार के कामकाज पर नजर डालिए', पीएम मोदी के सैलरी और जॉब वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

'हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं, हर सड़क की जिम्मेदारी लें इंजीनियर', ब्लैकस्पॉट और घटिया DPR पर भड़के नितिन गडकरी

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट में केजी बेसिन विवाद पर सुनवाई, जस्टिस रंजना देसाई की मध्यस्थता पर केंद्र सहमत

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल के 'सेक्रेड' को भाजपा ने समझा 'सिक', लोकतंत्र वाले बयान पर छिड़ा सियासी घमासान

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP का आरोप- भारतीय लोकतंत्र को बताया 'बीमार'

राजनीति • Prayagraj

'आजम खां की गिरफ्तारी के तथ्य गलत तरीके से', सॉलिसिटर जनरल की दलील सुनते ही SC ने कहा- यह जमानत का अंतरिम आदेश है

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल