शनिवार, 28 नवंबर 2026 12:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,781 व्यूज

समाधान ऑनलाइन में CM मोहन यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, देवास के महाप्रबंधक उद्योग निलंबित

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 11:01 PM IST
समाधान ऑनलाइन में CM मोहन यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, देवास के महाप्रबंधक उद्योग निलंबित

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवास में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने देवास के महाप्रबंधक उद्योग रतन सिंह डावर को निलंबित करने और महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम लोगों की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान ऑनलाइन के दौरान एक आवेदक की समस्या का समय पर निराकरण नहीं होने और संबंधित प्रकरण की नस्ती प्रस्तुत नहीं कर पाने का मामला सामने आया।

समस्या के समाधान के प्रति उदासीनता बरतने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और देवास के महाप्रबंधक उद्योग रतन सिंह डावर को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास की आवेदिका सलोनी सिसोदिया से भी बातचीत कर उनकी समस्या सुनी।

सलोनी को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ था। जांच में सामने आया कि छात्रवृत्ति की राशि किसी दूसरे बैंक खाते में जमा हो गई थी। इस मामले में संबंधित पर्यवेक्षक ने फॉलोअप नहीं किया और राशि सलोनी के खाते में जमा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी नहीं की।

इस पर मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्व. पवन यादव के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान और सहयोग शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने सैनिक के परिजनों से चर्चा करते हुए बताया कि मामले का आवश्यक परीक्षण कराया जा रहा है। सरकार सैनिक को शहीद का दर्जा प्रदान करने के विषय पर भी विचार कर रही है।

समाधान ऑनलाइन में वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह की फसल बीमा राशि नहीं मिलने की समस्या भी सामने आई। इस पर मुख्यमंत्री ने किसान को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को राशि के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देवास जिले के करण देवड़ा, नीरज दुबे, सलोनी सिसोदिया, हरेंद्र पांचाल और लाल सिंह पिता रतनलाल से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। देवास के सुरेश मालवीय ने नल जल योजना से जुड़ी शिकायत की।

इस मामले में लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तय समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mohan Bhagwat की ‘करुणानायक राम’ किताब में क्या राज? बोले- 'करुणा ही इंसान को जानवर से अलग करती'

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में सरकारी सेवाओं के लिए अब एक ही लॉगिन, ‘जनपरिचय’ से नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mayawati ने Akhilesh Yadav के ‘Jan-Man Ka Manifesto’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं- सपा के वादे चुनावी छलावा

स्पेशल • Patna

Bihar News: बिहार में 2030-31 तक बनकर तैयार हो जाएंगे दो नए एयरपोर्ट: सचिव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर किसका समर्थन, किसका विरोध? नायडू-शरद पवार पक्ष में, साउथ की सीटों में बढ़त- समझें समीकरण

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: नशामुक्त बिहार के लिए जीविका दीदियों ने संभाली सामाजिक बदलाव की कमान, गांव-गांव चलाया अभियान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi AQI: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण, AQI 226 पर पहुंचा, कौन सा इलाका ज्यादा जहरीला?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल